Petrol Diesel Rate: मंडला-उज्जैन समेत MP के कई जिलों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, क्रूड ऑयल में नरमी, जानें ताजा भाव

Petrol diesel price today

Petrol Diesel Price In MP Today: लंबे समय से सरकार ने पेट्रोल और डीजल के भाव में बदलाव नहीं किया है। अलग-अलग राज्यों में ईंधन के दाम भी अलग है। बात मध्यप्रदेश की करें तो यहाँ फ्यूल के रेट महानगरों की तुलना में काफी ज्यादा है। जहां दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये में बिक रहा है। वहीं एमपी में इसकी कीमत 108 रुपये से पार है। तेल कंपनियों ने 9 अगस्त को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। एमपी समेत कई राज्यों में बदलाव देखा गया है।

क्रूड ऑयल का हाल

ग्लोबल मार्केट में बुधवार को क्रूड ऑयल के कीमतों में गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड 0.22 फीसदी गिरावट के साथ 85.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 82.72 डॉलर प्रति बैरल है।

इन जिलों में आया उछाल

मध्यप्रदेश में फ्यूल के रेट में उतार-चढ़ाव जारी। कभी वृद्धि तो कभी गिरावट का सिलसिला बरकरार है। भोपाल के साथ-साथ भिंड, दमोह, ग्वालियर और टीकमगढ़ में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। उज्जैन में पेट्रोल 0.09 रुपये की वृद्धि के साथ 109.09 रुपये और डीजल 94.32 रुपये में बिक रहा है। मंडला में 1.05 रुपये की बढ़ोत्तरी पेट्रोल में हुई है, यहाँ पेट्रोल की कीमत 110.26 रुपये और डीजल 95.40 रुपये (95 पैसे की वृद्धि के साथ) है। जबलपुर में पेट्रोल में 0.12 रुपये और डीजल में 0.10 रुपये की वृद्धि हुई है। इसके अलावा नरसिंहपुर में 0.65 रुपये, सागर में 0.65 रुपये, सिहिर में 0.14 रुपये, विदिशा में 0.47 रुपये, शिवपुरी में 0.17 रुपये, शाजापुर में 0.08 रुपये, सिवनी में 0.26 रुपये, रीवा में 0.19 रुपये, खरगोन में 0.43 रुपये , खंडवा में 0.11 रुपये, दतिया में 0.35 रुपये, छतरपुर में 0.64 रुपये, बड़वानी में 0.69 रुपये, अशोकनगर में 0.52 रुपये और अनूपपुर में 0.23 रुपये की बढ़ोत्तरी पेट्रोल में हुई है। इन शहरों में डीजल भी महंगा हुआ है।

यहाँ सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

आगर मालवा, अलीराजपुर, बैतूल, धार, देवास, गुना, हरदा, होशंगाबाद, इंदौर, झाबुआ, कटनी, मंदसौर, मुरैना, नीमच, पन्ना, रायसेन, राजगढ़, सतना, शहडोल, श्योपुर, सीधी और उमरिया में पेट्रोल और डीजल के भाव में गिरावट आई है। भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल कीमत 93.90 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews