भोपाल-बालाघाट समेत MP के कई जिलों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, दिवाली तक सस्ता हो सकता है ईंधन, पढ़ें पूरी खबर

Petrol diesel price today

Petrol Diesel Price Today: लंबे समय से सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। अब ईंधन के भाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। सरकार नवंबर-दिसंबर यानि दिवाली तक फ़्यूल के रेट में कटौती कर सकती है। 3-5 रुपये कटौती होने के आसार हैं। दरअसल, लोकसभा चुनाव और विधसभा चुनाव नजदीक है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत तीन अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। जिसका असर पेट्रोल और डीजल के कीमतों पर भी पड़ेगा। सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के कीमतों में कटौती कर दी है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दिवाली के उपहार स्वरूप सरकार पेट्रोल और डीजल पर राहत देगी। वहीं क्रूड ऑयल में उतार-चढ़ाव जारी है। ओएमसी ब्रेक-ईवन ब्रेंट की कीमत 80 डॉलर के नीचे देखी जा रही है।

इन राज्यों में हुआ बदलाव

7 सितंबर यानि आज तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। त्रिपुरा, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, गोवा, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में आज ईंधन के भाव में इजाफा हुआ है। वहीं असम, बिहार, जम्मू और कश्मीर  और महाराष्ट्र में राहत मिली है।

एमपी के इन शहरों में बढ़ गए ईंधन के दाम

मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज फ़्यूल के रेट में बदलाव हुआ है। भोपाल में 18 पैसे की वृद्धि के साथ पेट्रोल 108.65 रुपये और डीजल 16 पैसे की वृद्धि के साथ 93.90 रुपये में बिक रहा है। होशंगाबाद में पेट्रोल के भाव में 75 पैसे और डीजल में 69 पैसे का इजाफा हुआ  है। कटनी में पेट्रोल में 50 पैसे और डीजल में 47 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। बालाघाट में 41 पैसे की वृद्धि के साथ पेट्रोल की कीमत 110.61 रुपये तक पहुँच चुकी है। वहीं डीजल 37 पैसे के इजाफे के साथ 95.72 रुपये में मिल रहा है। झाबुआ में 24 पैसे, खंडवा में 36 पैसे, मुरैना में 23 पैसे, नरसिंहपुर में 17 पैसे, रायसेन में 28 पैसे, राजगढ़ में 33 पैसे, सीधी में 39 पैसे और उमरिया में 23 पैसे की वृद्धि पेट्रोल में हुई है।

इन जिलों में मिली राहत

उज्जैन में 15 पैसे की कटौती के साथ पेट्रोल 109 रुपये और डीजल 13 पैसे की कटौती के साथ 94.25 रुपये में मिल रहा है। इंदौर में पेट्रोल 10 पैसे की गिरावट के साथ 108.58 रुपये में बिक रहा है। यहाँ डीजल की कीमत 93.86 रुपये है। खरगोन में पेट्रोल के रेट में 88 पैसे और डीजल में 81 पैसे की कमी आई है। रीवा में 32 पैसे की गिरावट के बाद भी पेट्रोल की कीमत 111.05 रुपये है। यहाँ डीजल की कीमत 96.12 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews