पेट्रोल-डीजल की कीमतें: रीवा-सिंगरौली समेत MP के कई जिलों में महंगा हुआ ईंधन, यहाँ मिली राहत, जानें 1 फरवरी का ताजा भाव

petrol diesel Price

Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों मे 1 फरवरी यानि बजट वाले दिन पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। ईंधन के कीमतों को लेकर सरकार द्वारा कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश के विभिन्न राज्यों में फ्यूल के रेट में उतार-चढ़ाव जारी है। असम, गोवा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, महाराष्ट्र और राजस्थान में गुरुवार को इजाफा हुआ है। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में गिरावट आई है।

एमपी के इन शहरों में बढ़ गए ईंधन के दाम

मध्यप्रदेश में फरवरी के पहले दिन भी पेट्रोल और डीजल के कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है। कहीं इजाफा तो कहीं गिरावट देखने को मिली है। रीवा में 1.04 रुपये की वृद्धि के पेट्रोल का भाव 112 रुपये के पार जा चुका है। वहीं डीजल की कीमत 97.07 रुपये प्रति लीटर है। सिंगरौली में पेट्रोल पर 74 पैसे और डीजल पर 68 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। यहाँ पेट्रोल का भाव 109 रुपये से अधिक है। आगर मालवा, बुरहानपुर, बालाघाट, अनूपपुर और शिवपुरी में पेट्रोल का भाव बढ़कर 111 रुपये के पार पहुँच चुका है। आगर मालवा, अशोकनगर, भिंड, देवास, गुना और ग्वालियर में भी फ्यूल महंगा हुआ है। इन शहरों में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर है। इंदौर, खरगों, मंदसौर, पन्ना, रतलाम, सतना, टीकमगढ़ और विदिशा में भी ईंधन महंगा हुआ है। इंदौर में पेट्रोल का भाव 108.67 रुपये और डीजल का 93.95 रुपये है।

इन जिलों में मिली राहत

अलीराजपुर, बैतूल, भोपाल, छतरपुर, छिंदवाड़ा, हरदा, होशंगाबाद, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, नीमच, राजगढ़, सागर, सीहोर, सिवनी, शहडोल, शाजापुर, सीधी, उज्जैन और उमरिया में ईंधन के कीमतों में कटौती हुई है। महाकाल नगरी में पेट्रोल का भाव 108.83 रुपये और डीजल का 94.10 रुपये प्रति लीटर है। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.47 रुपये है, डीजल 93.74 रुपये में बिक रहा है। गिरावट के बाद भी श्योपुर में पेट्रोल का भाव 111 रुपये से अधिक है।

क्रूड ऑयल के रेट

ग्लोबल मार्केट में आज ब्रेंट क्रूड 1.40% वृद्धि के साथ 81.71 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.62% बढ़ोत्तरी के साथ 76.32 डॉलर प्रति बैरल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews