इंदौर-उज्जैन समेत MP के कई जिलों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहाँ मिली राहत, जानें 8 मई का ताजा भाव

8 मई को मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बदलाव हुआ है। तेल कंपनियों ने नए रेट जारी कर दिए हैं। आइए जानें आपके शहर का क्या हाल है?
petrol diesel prices

Petrol Diesel Price Today:  भारतीय तेल कंपनियों ने 8 मई को पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। मध्य प्रदेश के शहरों में आज इजाफा देखने को इजाफा देखने को मिला है। अशोक नगर, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दमोह, दतिया, धार, होशंगाबाद, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, पन्ना, रायसेन, राजगढ़, रीवा, सागर, सीहोर, शहडोल, शिवपुरी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उज्जैन में फ्यूल के रेट में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है।

एमपी के इन जिलों में सस्ता हुआ ईंधन

उमरिया, सीधी, श्योपुर, सिवनी, नीमच, नरसिंहपुर, मंडला, जबलपुर, गुना, छिंदवाड़ा, बड़वानी, अनूपपुर, अलीराजपुर और आगर मालवा में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में गिरावट आई है। 

प्रदेश में क्या है फ्यूल का भाव?

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.57 रुपए, इंदौर में 106.92 रुपए, जबलपुर में 106.31 रुपए, रीवा में 109.20 और उज्जैन में 106.82 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.94 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.28 रुपए, रीवा में 94.36 और उज्जैन में 92.19 रुपए है।

इन राज्यों में भी हुआ बदलाव

मध्य प्रदेश के अलावा भी बुधवार को कई राज्यों में बदलाव देखा गया है। असम, बिहार, छत्तीसगढ़, केरल, मणिपुर, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और तेलंगाना में बढ़ोत्तरी हुई है। ओडिशा, कर्नाटक, हरियाणा ,गुजरात, गोवा और आंध्र प्रदेश में कमी आई है।

क्रूड ऑयल का भाव

ग्लोबल मार्केट में आज कच्चे तेल के कीमतों पर राहत मिली है। क्रूड ऑयल 79 डॉलर के नीचे पहुंच चुका है। ब्रेंट क्रूड 0.30% की गिरावट के साथ 8.91 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.27% कमी के साथ 78.18 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews