Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑयल में बड़ी गिरावट, MP में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, इतने बढ़ गए दाम, जानें आज का ताजा भाव

Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑयल में बड़ी गिरावट, MP में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, इतने बढ़ गए दाम, जानें आज का ताजा भाव

Petrol And Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट कच्चे तेल की कीमतों में राहत देखी जा रही है। शुक्रवार सुबह क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड गिरावट के साथ 89.78 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई 82.12 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच चुका है। बावजूद इसके देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। मध्य प्रदेश में आज फ्यूल की कीमतों में उछाल देखा गया।

मध्यप्रदेश के इन शहरों में बढ़ें दाम

प्रदेश के पेट्रोल की कीमतों में औसतन 0.03 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। वहीं डीजल की कीमतों में 0.02 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि देखी गई है। प्रदेश के विभिन्न शहरों ईंधन की कीमत भी अलग। फिलहाल डीजल 94 रुपये डॉलर प्रति लीटर के आसपास की कीमत में बिक रहा है। शिवपुरी, सागर, राजगढ़, होशंगाबाद, गुना, अशोकनगर, अलीराजपुर में आज पेट्रोल की कीमतों में हल्की वृद्धि देखी गई है।

ऐसा है शहरों में पेट्रोल का हाल

आज राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये प्रति लीटर है। विदिशा, उज्जैन, सिंगरौली, सीहोर, रतलाम, मुरैना, जबलपुर, ग्वालियर, दमोह, भोपाल और भिंड में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। उमरिया, सीधी, शिवपुरी, शहडोल, सतना, पन्ना, नीमच, मंडला, खरगोन, खंडवा, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बालाघाट और अलीराजपुर में इसकी कीमत 110 रुपये प्रति प्रति लीटर के करीब है। अनुपुर, रीवा और श्योपुर में आज भी पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा है, यहां 1 लीटर की कीमत 111 से भी अधिक देखी गई है। टीकमगढ़, शिवपुरी, शहडोल, सतना, राजगढ़, रायसेन, नरसिंहपुर, कटनी, होशंगाबाद, हरदा, डिंडौरी, धार, देवास, दतिया, छतरपुर, बेतूल अशोकनगर और आगर मालवा में 1 लीटर की कीमत आज करीब 109 रुपये प्रति लीटर है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews