Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल में आई गिरावट, सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, MP में आज इतने घट गए फ्यूल के दाम, जानें ताजा भाव

Indore

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। क्रूड ऑयल 95 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच चुका है। पिछले कुछ दिनों से क्रूड ऑयल की कीमतों में वृद्धि देखी जा रही थी। तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव (Petrol And Diesel Rate) जारी कर दिए हैं। देश के महानगरों में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। वहीं मध्यप्रदेश में अभी भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।

यह भी पढ़ें…Cabinet Meeting: शिवराज कैबिनेट बैठक आज, नई योजना को मिलेगी मंजूरी, इन प्रस्तावों पर भी लगेगी मुहर!

प्रदेश के विभिन्न शहरों में पेट्रोल की कीमत भी अलग है। आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। पेट्रोल 0.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 0.16 रुपये प्रति लीटर की गिरावट हुई है। डीजल की कीमत 95 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। कुछ शहर ऐसे भी है जहां आज पेट्रोल की कीमतों में हल्का इजाफा देखा गया है। जिसमें अलीराजपुर, बालाघाट, गुना, ग्वालियर, इंदौर, सागर, रायसेन, शाजापुर और शिवपुरी शामिल है। गुना में आज पेट्रोल की कीमतों में 0.80 रुपये प्रति लीटर का इजाफा देखा गया है। राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये प्रति लीटर है।

यह भी पढ़ें…Bhopal : विकास से बदलेगी तस्वीर, 1800 करोड़ रुपए होंगे खर्च, NHAI ने की प्लानिंग, कई फ्लाईओवर सहित 8 लेन का होगा निर्माण

विदिशा, सिंगरौली, सागर, रतलाम, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, हरदा, देवास, दमोह, भोपाल, भिंड और अशोक नगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। बालाघाट में आज पेट्रोल की कीमतों में गिरावट हुई है। शिवपुरी, सिवनी उमरिया, पन्ना, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बालाघाट, बड़वानी और अनुपुर में आज पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। बेतूल, छतरपुर, दतिया, धार, गुना, झाबुआ, खंडवा, कटनी, खरगोन, मंडला, मुरैना, मंदसौर, नरसिंहपुर, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, सीधी, टीकमगढ़ और उज्जैन में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। आज भी श्योपुर, शहडोल और रीवा मैं पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा है, यहां 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से भी अधिक है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews