Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑयल के भाव में गिरावट, MP में बढ़ें पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज का ताजा भाव

Petrol diesel

Petrol Diesel Prices In MP: इंटरनेशनल मार्केट में आज कच्चे तेल में गिरावट देखी गई है। गुरुवार को डब्ल्यूटीआई गिरावट के साथ 85.29 डॉलर प्रति बैरल कीमत में बिक रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड 92..86 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है। देश के महानगरों में 17 नवंबर यानि आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। मध्य प्रदेश में ईंधन की उतार-चढ़ाव जारी है। पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि देखी गई है।

मध्यप्रदेश के इन शहरों में ईंधन के दाम बढ़ें

प्रदेश के विभिन्न शहरों में इंधन के दाम भी अलग है। बड़वानी, बालाघाट, भिंड, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, ग्वालियर, झाबुआ, खरगोन, खंडवा, मंडला, मुरैना, पन्ना, रीवा, टीकमगढ़ और विदिशा में आज पेट्रोल की कीमतों में हल्की वृद्धि देखी गई है। रीवा में पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा बिक रहा है, यहां 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 112.09 रुपये प्रति लीटर। वहीं राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये प्रति लीटर है, पिछले दिनों के मुकाबले आज यहां कोई बदलाव नहीं हुए हैं। फिलहाल डीजल की कीमत में 94.79 रुपये प्रति लीटर है।

विदिशा, उज्जैन, सागर, रतलाम, मंदसौर, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, दमोह, भोपाल, भिंड और अशोक नगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। उमरिया, सीधी, शिवपुरी, सतना, पन्ना, नीमच, मंडला, खंडवा, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, छतरपुर, बालाघाट, बड़वानी, और अलीराजपुर में आज पेट्रोल 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास की कीमत में बिक रहा है। सिंगरौली, शाजापुर,  सीहोर, रायसेन, नरसिंहपुर, झाबुआ, हरदा, होशंगाबाद, गुना, देवास, बेतूल और आगर मालवा में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। शहडोल, श्योपुर और अनुपुर में आज पेट्रोल कीमत 111 रुपये प्रति लीटर से अधिक देखी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews