Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल में गिरावट, MP में आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, इतनी बढ़ी कीमत, जानें नए रेट

Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल में गिरावट, MP में आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, इतनी बढ़ी कीमत, जानें नए रेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। देश में ईंधन की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हो रहे हैं। वहीं मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में उतार-चढ़ाव जारी है। आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। पेट्रोल और डीजल में औसतन 0.10 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। वहीं कुछ ऐसे भी शहर हैं जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 0.50 रुपये प्रति लीटर से भी अधिक की वृद्धि देखी गई। इस लिस्ट में बालाघाट और बेतूल शामिल है। बेतूल में 0.63 रुपये की वृद्धि देखी गई है।

यह भी पढ़े…MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ का असर, 6 संभागों और 15 जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

खरगोन में पेट्रोल की कीमतों में 1.40 रुपये की गिरावट हुई है। विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, रतलाम, नरसिंहपुर, रायसेन, जबलपुर, इंदौर, देवास और अशोक नगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर है। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये प्रति लीटर देखी गई है।

यह भी पढ़े…UP Weather: मानसून ट्रफ का असर, 12 जिलों में बारिश के आसार, जानें विभाग का पूर्वानुमान-शहरों की स्थिति

आगर मालवा, बेतूल, छतरपुर, दमोह, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, हरदा, होशंगाबाद, झाबुआ, खरगोन, मंडला, मंदसौर, राजगढ़, शाजापुर, टीकमगढ़ और उज्जैन में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। उमरिया, सीधी, सिवनी, सतना, पन्ना, नीमच, खंडवा, कटनी, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर और अलीराजपुर में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 110 रुपये के आसपास है। अनुपुर, बालाघाट, शहडोल और श्योपुर में आज पेट्रोल की कीमत 111 रुपये प्रति लीटर से भी अधिक देखी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews