
Petrol Diesel Prices Today: 27 जुलाई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, मणिपुर, कर्नाटक, हरियाणा, बिहार और आंध्र प्रदेश में बढ़ोत्तरी देखी गई है। वहीं गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उड़ीसा में आज गिरावट आई है।
कच्चे तेल का भाव
शनिवार को कच्चे तेल के कीमतों में कमी देखने को मिली है। 1.51% की गिरावट के साथ ब्रेंट क्रूड 81.13 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 1.43% गिरावट के साथ 77.16 डॉलर प्रति बैरल है।
एमपी में ईंधन की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कहीं इजाफा तो कहीं कमी देखने को मिली है। अलीराजपुर, अशोक नगर, भोपाल, छतरपुर, देवास, धार, गुना, रायसेन, राजगढ़, रीवा ,सतना, सिवनी, शाजापुर, शिवपुरी और टीकमगढ़ में बढ़ोत्तरी हुई है। विदिशा, शहडोल, नरसिंहपुर, मुरैना, होशंगाबाद, दमोह, छिंदवाड़ा, भिंड, बालाघाट, अलीराजपुर और आगर मालवा में कमी आई है।
एमपी में क्या है ईंधन का भाव?
एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज भोपाल में 106.57 रुपए, इंदौर में 106.40 रुपए, जबलपुर में 106.50 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, रीवा में 109.34 रुपए और उज्जैन में 106.82 रुपए है। वहीं एक लीटर डीजल की कीमत में 91.94 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.80 रुपए, रीवा में 94.49 रुपए और उज्जैन में 92.19 रुपए है।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 103.44 रुपए और डीजल का 89.97 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता पेट्रोल की कीमत में 104.95 रुपए और डीजल की कीमत 91.76 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल का भाव 100.75 रुपए और डीजल का 93.34 प्रति लीटर है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

