
Petrol Diesel Prices on October 1, 2023: पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव जारी हो चुका है। 1 अक्टूबर को सरक्रार ने ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि हर महीने कि पहली तारीख को एलपीजी, पेट्रोल, डीजल और अन्य फ्यूल के दाम में बदलाव होता है। मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में बदलाव देखा गया है। छत्तीसगढ़, कर्नाटक, महाराष्ट्र, सिक्किम, तेलंगाना, यूपी और पश्चिम बंगाल में में आज ईंधन के रेट में इजाफा हुआ है। वहीं ओडिशा, केरल और झारखंड में राहत मिली है।
क्रूड ऑयल का हाल
ग्लोबल मार्केट में एक बार फिर क्रूड ऑयल पर राहत शुरू हो गई है। वर्तमान में ब्रेंट क्रूड की कीमत 92.20 डॉलर प्रति बैरल है। डब्ल्यूटीआई 90.79 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। रविवार को कच्चे तेल के भाव जारी नहीं हुए हैं।
एमपी में पेट्रोल-डीजल पर महंगाई
एमपी में आज कहीं गिरावट तो कहीं इजाफा हुआ है। ज्यादातर शहरों में ईंधन के दाम बढ़े हैं। भोपाल में पेट्रोल पर 46 पैसे और डीजल पर 41 पैसे की वृद्धि हुई है। यहाँ पेट्रोल 108.75 रुपये और डीजल 93.99 रुपये है। अशोकनगर में पेट्रोल पर 88 पैसे और डीजल पर 80 पैसे का इजाफा हुआ है। होशंगाबाद में पेट्रोल पर 75 पैसे और डीजल पर 69 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। राजगढ़ में पेट्रोल पर 1.02 रुपये और डीजल पर 94 पैसे का उछाल आया है। मुरैना में पेट्रोल पर 70 पैसे और डीजल पर 63 पैसे की वृद्धि हुई है। 24 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ जबलपुर में पेट्रोल 108.70 रुपये और डीजल 93.98 रुपये में बिक रहा है। उज्जैन में 12 पैसे के इजाफे के साथ पेट्रोल का भाव 109.13 रुपये और डीजल की कीमत 11 पैसे की वृद्धि के साथ 94.36 रुपये में बिक रहा है। मंडला में पेट्रोल पर 1.07 रुपये और डीजल पर 98 पैसे की वृद्धि हुई है। इसके अलावा विदिशा, टिकमगढ़, संगरौली, शहडोल, सीहोर, पन्ना, मंदसौर, कटनी, धार, डींडोरी, बालाघाट और आगर मालवा में भी फ्यूल के दाम बढ़े हैं।
इन जिलों में मिली राहत
अनूपपुर, बड़वानी, बेतूल, छत्तरपुर, दमोह, छिंदवाड़ा, देवास, गुना , ग्वालियर, झाबुआ, खरगोन, खंडवा, नरसिंहपुर, रतलाम, रीवा, श्योपुर, शिवपुरी और सीधी में पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है।

