Petrol Diesel Prices: पेट्रोल -डीजल की कीमतों में उछाल, MP के इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल, जानें फ्यूल का ताजा भाव

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल -डीजल की कीमतों में उछाल, MP के इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल, जानें फ्यूल का ताजा भाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में राहत जारी है। आज मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में इजाफा देखा गया है। पेट्रोल की कीमतों में 0.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 0.52 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि देखी गई है। वहीं डीजल 95.17 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। पेट्रोल की कीमत अलग-अलग शहरों में अलग देखी गई है। भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत में 108.65 रुपये प्रति लीटर है यहां पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं।

यह भी पढ़ें…महिला के साथ किया डिजिटल रेप, पुलिस ने डॉक्टर को किया गिरफ्तार

कुछ ऐसा शहर है जहां आज ईंधन की कीमतों में उछाल देखा गया है। इस लिस्ट में उमरिया, सीधी, श्योपुर, रीवा,, राजगढ़, पन्ना, नरसिंहपुर, खरगोन, कटनी, झाबुआ, होशंगाबाद, हरदा, देवास, दमोह, छतरपुर, भिंड, बड़वानी अनुपुर और आगर मालवा शामिल है। अनुपुर में आज पेट्रोल की कीमतों में 0.69 रुपये की वृद्धि हुई है। विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, रतलाम, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, देवास, भोपाल और अशोकनगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है।

यह भी पढ़ें…MPPEB MPESB Recruitment : इस सप्ताह जारी हो सकते हैं परीक्षा परिणाम, 6000 आरक्षकों की होगी भर्ती, 2023 में इतने पदों पर होगी भर्ती

उज्जैन, टीकमगढ़, शाजापुर, सिवनी, राजगढ़, रायसेन, नीमच, नरसिंहपुर, मंदसौर, मंडला, खंडवा, झाबुआ, हरदा, गुना, दतिया, दमोह, छतरपुर, भिंड और बेतूल में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। आगर मालवा, अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, कटनी, खरगोन, पन्ना, सतना, शिवपुरी, सीधी और उमरिया में आज पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास बरकरार है। श्योपुर, रीवा और अनुपुर में आज  पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा है, यहाँ पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से देखी गई है ‌

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews