Petrol Diesel: पेट्रोल-डीजल के कीमतों पर अपडेट, एमपी-कर्नाटक समेत कई राज्यों में बढ़ गए दाम, जानें 16 जून का ताजा भाव 

16 जून को कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में इजाफा हुआ है। इस लिस्ट में मध्यप्रदेश, कर्नाटक और अन्य राज्य शामिल हैं।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: रविवार को कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बदलाव देखा गया है। सेल्स टैक्स में बदलाव करने के कारण कर्नाटक में पेट्रोल और डीजल के कीमत में 3 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी आज इजाफा हुआ है। वहीं राजस्थान, उड़ीसा और गोवा में गिरावट देखने को मिली है। जानकारी के लिए बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के आधार पर रोजाना पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट करती हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews