Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, MP में मिली पेट्रोल-डीजल पर राहत, जानें आज का ताजा भाव

Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, MP में मिली पेट्रोल-डीजल पर राहत, जानें आज का ताजा भाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की तेजी देखी गई है। इसी बीच पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें (Prices of petrol and diesel) भी तेल कंपनियों द्वारा जारी कर दी गई है। देश के महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई खास कुछ बदलाव नहीं हुए हैं। ब्रेंट क्रूड का भाव पिछले 24 घंटों में बढ़कर 93.86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुका है। डब्ल्यूटीआई की कीमतों में 2 डॉलर प्रति बैरल का उछाल देखा गया है।

मध्यप्रदेश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए। पेट्रोल की कीमत अलग-अलग शहरों में पेट्रोल की कीमत भी अलग है। रीवा, शहडोल और श्योपुर में आज भी पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा है, यहां 1 लीटर पेट्रोल 111 रुपये प्रति लीटर की कीमत में बिक रहा है। विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, रायसेन, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, हरदा, ग्वालियर, दमोह, भोपाल और अशोकनगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल 108.65 रुपये प्रति लीटर की कीमत में बिक रहा है।

उमरिया, शिवपुरी, सिवनी, निवाड़ी, खरगोन, खांडवा, डिंडौरी,  छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बालाघाट, बड़वानी, अनुपुर, अलीराजपुर में आज पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। आगर मालवा, बेतूल, भिंड, छतरपुर, दतिया, धार, गुना, कटनी, मंदसौर, मंडला, मुरैना, नरसिंहपुर, नीमच, पन्ना, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर, टीकमगढ़ और उज्जैन में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews