Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल में नरमी, MP में इन शहरों में आया पेट्रोल-डीजल के दाम में उछाल, जानें ताजा भाव

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। क्रूड ऑयल 80 डॉलर के नीचे पहुंच चुका है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 76.10 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं डब्ल्यूटीए क्रूड की कीमत 71.02 डॉलर प्रति बैरल है। हालांकि देश के महानगरों में इसका कोई भी असर नहीं दिख रहा है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नेडा जारी कर दिए हैं। पेट्रोल की कीमतों शनिवार को ईंधन की कीमतों में राह देखी गई है।

इन शहरों में हुई वृद्धि

मध्यप्रदेश में भी फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत जारी है। हालांकि कुछ शहर ऐसी भी है, जहां ईंधन की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है। डिंडौरी में पेट्रोल की कीमतों में 0.62 रुपये, होशंगाबाद में 0.75 रुपये, कटनी में 0.50 रुपये, नरसिंहपुर में 0.80 रुपये और सीहोर में 0.58 रुपये की वृद्धि देखी गई है। दूसरी तरफ अनुपुर में पेट्रोल की कीमत में 0.70 रुपये, बालाघाट में 0.58 रुपये, देवास में 0.34 रुपये, झाबुआ में 0.32 रुपये, खरगोन में 0.85 रुपये की गिरावट देखी गई है।

ऐसा है आपके शहर का हाल

प्रदेश के विभिन्न शहरों में ईंधन की कीमत भी अलग है। पेट्रोल की कीमत 108 रुपये से लेकर 112 रुपये के बीच में है। डीजल 94.89 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, रायसेन, रतलाम, मुरैना, जबलपु,र इंदौर, देवास, भोपाल और अशोक नगर में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 108 प्रति लीटर के आसपास है। अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, कटनी, पन्ना, सतना, सीधी, शिवपुरी और उमरिया में इनकी कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास से।

श्योपुर, रीवा और अनुपुर में आज भी पास पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा है, यहां 1 लीटर की कीमत 111 रुपये से भी अधिक देखी गई है। अन्य शहरों की बात करें तो टीकमगढ़, उज्जैन, शाजापुर, राजगढ़ नरसिंहपुर, खरगोन, होशंगाबाद, गुना, ग्वालियर, दमोह, दतिया, छतरपुर, बेतूल और आगर मालवा में इसकी कीमत करीब 109 रुपये प्रति लीटर है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews