Petrol Diesel Prices: मध्य प्रदेश में स्थिर पेट्रोल-डीजल के भाव, बिहार में बढ़ी कीमत, उत्तर प्रदेश-पंजाब में घटे दाम, देखें लेटेस्ट रेट

Petrol diesel price

Petrol Diesel Prices: देश भर में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें तय होने के बाद देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। हालांकि अलग-अलग राज्यों और वहां के शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंतर देखने को मिला है। चलिए 23 फरवरी का ताजा भाव जानते हैं।

महानगरों में भाव

देश के चार महानगरों में पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 और डीजल 92.76 रुपए कितने लीटर है। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 96.72 रुपए और डीजल का दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 102.73 और डीजल 94.33 प्रति लीटर बिक रहा है।

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का दाम

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों की बात करें तो राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 109.69 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीजल 94.87 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

अन्य राज्यों में दाम

देश के अन्य राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों की बात करें तो कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पंजाब और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी देखी गई है। बिहार में पेट्रोल की कीमत 109.15 रुपए प्रति लीटर है वहीं डीजल 95.80 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। पेट्रोल और डीजल दोनों के ही दाम में 8 पैसे की कमी आई है। वहीं जम्मू कश्मीर, तेलंगाना, उत्तराखंड, पुडुचेरी, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में ईंधन की कीमत बढ़ गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews