16 जुलाई को पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट, धार-कटनी समेत एमपी के कई जिलों में बढ़ गए दाम, यहाँ मिली राहत, चेक करें ताजा भाव

पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी हो चुके हैं। मध्यप्रदेश के कई जिलों में बदलाव हुआ है। खरगोन में फ्यूल के रेट में 1 रुपये की कमी आई है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। कई राज्यों में बदलाव हुआ है। कहीं वृद्धि तो कहीं कमी आई है। आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, केरल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाक में ईंधन के कीमतों में इजाफा हुआ है। कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर में गिरावट आई है।

कच्चे तेल का भाव

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में आज गिरावट आई है। सुबह करीब 9:30 बजे ब्रेंट क्रूड की कीमत 84.63 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 81.66 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

महानगरों में ईंधन का भाव 

  • दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर ह। डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।
  • कोलकाता में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपये प्रति लीटर है। डीजल 90.76 डॉलर प्रति लीटर तक पहुँच चुका है।
  • मुंबई के पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर है। डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की कीमत 92.44 रुपये प्रति लीटर है।

एमपी में क्या है पेट्रोल-डीजल का हाल?

मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। अशोकनगर, भिंड, भोपाल, धार, डींडोरी, होशंगाबाद, जबलपुर, कटनी, मंदसौर, मुरैना, शहडोल और विदिशा में वृद्धि हुई है। उज्जैन, श्योपुर, सतना, सागर, रतलाम, राजगढ़, रायसेन, पन्ना, खरगोन, झाबुआ, इंदौर, ग्वालियर, देवास, छिंदवाड़ा, छतरपुर, बुरहानपुर, बड़वानी और अनुपपुर में कमी आई है।

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.57 रुपये, ग्वालियर में 106.40 रुपये, इंदौर में 106.40 रुपये, जबलपुर में 106.50 रुपये, रीवा में 108.87 रुपये और उज्जैन में 106.82 रुपये है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.94 रुपये, ग्वालियर में 91.78 रुपये, इंदौर में 91.80 रुपये, जबलपुर में 91.90 रुपये, रीवा में 94.06 रुपये और उज्जैन में 92.19 रुपये है।

घर बैठें ऐसे चेक करें फ्यूल के नए रेट

आप एसएमएस के जरिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP के साथ अपने शहर का नाम लिखकर 9224992249 पर भेजें। बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews