
Petrol Diesel Prices Today: वैश्विक बाजार में आज कच्चे तेल के कीमतों में गिरावट देखी गई है। सुबह करीब 9:30 बजे ब्रेंट क्रूड की कीमत 85.24 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। डब्ल्यूटीआई क्रूड 80.73 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना सुबह 6:00 बजे इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, यूएस डॉलर एक्सचेंज रेट, ईंधन की मांग और अन्य कारकों के आधार पर पेट्रोल और डीजल की नई कीमत अपडेट करती हैं।
इन राज्यों में भी बदले भाव
22 जून को कई राज्यों में बदलाव देखा गया है। गोवा में फ्यूल के रेट में करीब 2 रुपए की वृद्धि हुई है। असम, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी इजाफा हुआ है। बिहार, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, उड़ीसा और तमिलनाडु में गिरावट देखने को मिली है।

