26 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, कई राज्यों में बदले दाम, कहीं गिरावट तो कहीं उछाल, चेक करें नए रेट 

शनिवार की सुबह पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें अपडेट हो चुकी हैं। एमपी के कई जिलों में बदलाव हुआ है। क्रूड ऑयल के कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें अपडेट कर दी हैं। हरियाणा, मणिपुर, तेलंगाना, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में ईंधन के भाव में मामूली उछाल आया है। वहीं उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, मध्यप्रदेश, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, गोवा, बिहार और असम में गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की 87.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 104.21 रुपये और डीजल का 92.15 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल की 90.76 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल का दाम 100.75 रुपये और डीजल 92.32 रुपये प्रति लीटर है।

कच्चे तेल का भाव (Crude Oil Prices)

क्रूड ऑयल के भाव, ईंधन की मांग-आपूर्ति, टैक्स और रुपये-डॉलर एक्सचेंज रेट के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अपडेट करती हैं। बता दें कि ग्लोबल मार्केट में आज कच्चे तेल के कीमत इन दिनों 77 डॉलर प्रति बैरल के नीचे है। ब्रेंट क्रूड का भाव 76.05 डॉलर प्रति बैरल है। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 71.78 डॉलर प्रति बैरल है।

मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमत (Fuel Prices Today in MP)

अनूपपुर, अशोकनगर, बड़वानी, बालाघाट, बैतूल, भिंड, भोपाल, छतरपुर, दमोह, ग्वालियर, होशंगाबाद, कटनी, खंडवा, पन्ना, राजगढ़, रीवा, सागर, शाजापुर, शिवपुरी, सीधी, उमरिया और विदिशा में आज पेट्रोल और डीजल के कीमतों में वृद्धि हुई है। टीकमगढ़, सिंगरौली, शहडोल, सिवनी, सीहोर, रतलाम, नरसिंहपुर, मुरैना, खरगोन, जबलपुर, इंदौर, हरदा, गुना, देवास, दतिया, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर और आगर मालवा में ईंधन के कीमतों में गिरावट आई है। धार में फ्यूल के रेट में 1 रुपये से अधिक की वृद्धि हुई है। मंदसौर में 1 रुपये की कमी आई है।

  • एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.57 रुपये, इंदौर में 106.52 रुपये, ग्वालियर में 107.14 रुपये, जबलपुर में 106.28 रुपये, रीवा में 109.34 रुपये और उज्जैन में 106.82 रुपये है।
  • एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.94 रुपये, इंदौर में 91.92 रुपये, ग्वालियर में 92.46 रुपये, जबलपुर में 91.70 रुपये, रीवा में 94.49 रुपये और उज्जैन में 92.19 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews