पेट्रोल-डीजल के कीमतों पर आई अपडेट, रीवा-सीधी में बढ़ गए दाम, MP के इन जिलों में मिली राहत, जानें 28 जून का ताजा भाव 

28 जून को पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट हो चुके हैं। मध्यप्रदेश के अधिकतम जिलों में इजाफा हुआ है। भोपाल में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: तेल कंपनियों ने 28 जून को पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। लोकसभा चुनाव के बाद कर्नाटक सरकार के अलावा किसी भी राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शासन द्वारा कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि देश  में फ्यूल के रेट गतिशील होते हैं।  तेल कंपनियां यूएस डॉलर एक्सचेंज, क्रूड ऑयल की कीमत और ईंधन के मांग को देखते हुए रोजाना सुबह 6:00 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट करती हैं। कच्चे तेल में 1 मिनट का बदलाव उपभोक्ताओं और डिलर्स पर प्रभाव डालता है। शुक्रवार को कई राज्यों में मामूली बदलाव देखा गया है।

इन राज्यों में हुआ बदलाव 

गोवा, गुजरात, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और मिजोरम में  ईंधन के कीमतों में इजाफा हुआ है। पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, नागालैंड,केरल और छत्तीसगढ़ में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि महानगरों में आज भी फ्यूल के रेट स्थिर हैं।

महानगरों में क्या है भाव?

दिल्ली में पेट्रोल की 94.72 रुपए और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपए और डीजल का 90. 76 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपए और डीजल की कीमत 92.15 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल का भाव 100.75 रुपए और डीजल का 92.32 रुपए  प्रति लीटर है।

एमपी में फ्यूल की कीमत

वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) के कारण देशभर के अलग-अलग राज्यों में फ्यूल के रेट भी अलग होते हैं। शुक्रवार को भी मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, शाजापुर, सीधी, धार, देवास, बालाघाट,अशोक नगर, आगर मालवा, अलीराजपुर, गुना, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, कटनी, खंडवा और मंदसौर में आज ईंधन की कीमतों में इजाफा हुआ है। टीकमगढ़, शिवपुरी, राजगढ़, रायसेन, पन्ना, नरसिंहपुर, मुरैना, खरगोन, झाबुआ, हरदा, दमोह, छिंदवाड़ा और बड़वानी में मामूली में कमी देखी गई है। वहीं राजधानी भोपाल में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।

1 लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.50 रुपए, जबलपुर में 106.53 रुपए, रीवा में 109.80 रुपए और उज्जैन में 106.94 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.89 रुपए, जबलपुर में 91.92 रुपए, रीवा में 94.92 रुपए और उज्जैन में 92.30 रुपए है।

क्रूड ऑयल का हाल 

शुक्रवार को कच्चे तेल के कीमतों में इजाफा हुआ है। सुबह करीब 10 बजे ब्रेंट क्रूड की कीमत 86.80 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 82.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews