Petrol Diesel Prices Today: 30 मई को पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट हो चुके हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर रोजाना पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी करती हैं। इंटरनेशनल मार्केट में आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। Brent क्रूड की कीमत 83.56 डॉलर प्रति है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 79.14 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
इन राज्यों में हुआ बदलाव
देश के कई राज्यों में बदलाव देखा गया है। आंध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, पुडुचेरी और तेलंगाना में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली वृद्धि हुई है। असम, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में गिरावट देखने को मिली है।
महानगरों में ईंधन की कीमत
महानगरों में आज फ्यूल के रेट में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 94.72 रुपए और डीजल का भाव 87.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104. 21 रुपए और डीजल की कीमत 92.15 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल के दाम 100. 75 रुपए और डीजल के 92.32 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपए और डीजल की कीमत 90.76 रुपए प्रति लीटर है।
एमपी में यहाँ बदले दाम
आगर मालवा, अनूपपुर, बैतूल, छतरपुर, देवास, गुना, हरदा, जबलपुर, झाबुआ, मंडला, नरसिंहपुर, नीमच, रतलाम, सिवनी, शिवपुरी और उज्जैन में ईंधन के कीमतों में इजाफा हुआ है। विदिशा, शाजापुर, शहडोल, सतना, सीहोर, सागर, मुरैना, मंदसौर, कटनी, होशंगाबाद, डिंडोरी, धार, छिंदवाड़ा, बड़वानी और अशोकनगर में कमी देखने को मिली है। राजगढ़ में पेट्रोल के कीमत में एक रुपए की वृद्धि देखी गई है।
एमपी में ईंधन की कीमत
1 लीटर पेट्रोल की कीमत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.50 रुपए, जबलपुर में 106.44 रुपए, रीवा में 108.87 रुपए और उज्जैन में 106.69 रुपए है। वहीं 1 लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91. 84 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.89 रुपए, जबलपुर में 91.93 रुपए,रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 52.07 रुपए 93.07 रुपए है
