चुनावी नतीजों के बाद कई राज्यों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, असम में हुआ इजाफा, MP-यूपी में गिरावट, जानें ताजा भाव 

5 जून को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें अपडेट हो चुकी है। मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में बदलाव हुआ है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: चुनावी नतीजों के बाद देश में एक बार फिर देश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बन चुकी है। जनता को ईंधन के कीमतों में राहत की उम्मीद है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। मध्य प्रदेश के अलावा कई राज्यों में आज बदलाव देखा गया है। असम में 1 रुपए की वृद्धि हुई है। आंध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, गुजरात, झारखंड, केरल, नागालैंड, उड़ीसा और राजस्थान में भी इजाफा हुआ है। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, पंजाब, पुडुचेरी, महाराष्ट्र, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में गिरावट देखने को मिली है।

कच्चे तेल के कीमतों में गिरावट

दूसरी तरफ कच्चे तेल की कीमतों में आज राहत बरकरार है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड की कीमत 77.50 डॉलर प्रति बैरल है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 73.21 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। बता दें कि रोजाना सुबह 6:00 बजे ऑयल मार्केटिंग कंपनियां इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के कीमतों में उतार-चढ़ाव के हिसाब से पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट करती हैं।

एमपी में पेट्रोल-डीजल का हाल

मध्य प्रदेश में आज कहीं इजाफा तो कहीं गिरावट देखने को मिली है। भोपाल, दतिया, गुना, होशंगाबाद, इंदौर, मुरैना, नरसिंहपुर, राजगढ़, शिवनी, शिवपुरी, टीकमगढ़ और विदिशा में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है। आगर मालवा, अनूपपुर, बड़वानी, बालाघाट, बैतूल, भिंड, छतरपुर, छिंदवाड़ा, देवास, धार, ग्वालियर, हरदा, जबलपुर, खंडवा, मंडला, रतलाम, सागर, सतना, शहडोल, शाजापुर, सीधी, सिंगरौली, उज्जैन और उमरिया में कमी देखने को मिली है।

एमपी में ईंधन का भाव

1 लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.57 रुपए, इंदौर में 106.92 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, जबलपुर में 106.39 रुपए, रीवा में 109.20 रुपए और उज्जैन में 106.82 रुपए है। 1 लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.94 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 92.28 रुपए, जबलपुर में 91.80 रुपए, रीवा में 94.36 रुपए और उज्जैन में 92.19 रुपए है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews