Petrol Diesel Price: 11 अप्रैल को कच्चे तेल में उछाल, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें ताजा भाव

petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: तेल कंपनियों ने 11 अप्रैल गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज बदलाव देखा गया है। बालाघाट में फ्यूल के रेट में करीब 1 रुपए का इजाफा देखा गया है। इसके अलावा आगर मालवा, अलीराजपुर, अनूपपुर, बड़वानी, भोपाल, छिंदवाड़ा, गुना, होशंगाबाद, जबलपुर, झबुआ, कटनी, मंदसौर, नरसिंहपुर रायसेन, राजगढ़, रतलाम, शिवपुरी और उमरिया में भी ईंधन के कीमतों में बढ़ोत्तरी देखी गई है। धार में फ्यूल के रेट में करीब एक रुपए की कमी आई है। इसके अलावा अनूपपुर, बुरहानपुर, छतरपुर, दमोह, देवास, डिंडोरी, ग्वालियर, मंडला, मुरैना, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, शाजापुर, सिंगरौली, टीकमगढ़ और विदिशा में भी ईंधन हल्का सस्ता हुआ है।

एमपी में आज क्या है ईंधन का भाव?

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.73 रुपए, इंदौर में 106.50 रुपए, जबलपुर में 106.38 रुपए , रीवा में 108.87 रुपए और उज्जैन में 109.96 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 92.09 रुपए, इंदौर में 91.90 रुपए, जबलपुर में 91.79 रुपए, रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 93.31 रुपए है।

इन राज्यों में भी हुआ बदलाव

एमपी के अलावा भी कई राज्यों में ईंधन की कीमतों में बदलाव देखा गया है। असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, केरल, महाराष्ट्,  पंजाब, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में मामूली गिरावट देखने को मिली है। उत्तर प्रदे, ओडिशा और झारखंड में बढ़ोतरी हुई वृद्धि हुई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews