Petrol Diesel Rate: भोपाल-जबलपुर में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, रायसेन समेत कई जिलों में गिरावट, फ्यूल के नए रेट अपडेट, यहाँ जानें

21 अप्रैल को एमपी के कई जिलों में पेट्रोल और डीजल के कीमतों बदलाव देखा गया है। रायसेन में फ्यूल के रेट में एक रुपए से अधिक की गिरावट देखने को मिली है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: रविवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में फ्यूल के रेट में मामूली इजाफा हुआ है। गोवा, मणिपुर, पंजाब, तमिलनाडु और उत्तराखंड में गिरावट देखने को मिली है।

एमपी के इन जिलों में बदला भाव

मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज ईंधन के कीमतों में बदलाव हुआ है। मुरैना, नरसिंहपुर, राजगढ़, सागर, शाजापुर, शहडोल, अनूपपुर, बैतूल, भोपाल छतरपुर, दतिया, डिंडोरी, गुना, जबलपुर, मंदसौर, पन्ना, सागर, राजगढ़, शहडोल, शाजापुर, सीधी और उमरिया में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। रायसेन में फ्यूल के रेट में एक रुपए से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, हरदा, होशंगाबाद, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मंडला, रतलाम, रीवा, सतना, सीहोर, सिवनी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और विदिशा में भी कमी आई है।

एमपी में फ्यूल का भाव

1 लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, इंदौर में 91.74 रुपए, जबलपुर में 91.90 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 92.19 रुपए है। एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.32 रुपए, जबलपुर में 106.50 रुपए, रीवा में 108.87 रुपए और उज्जैन में 106.82 रुपए है।

कच्चे तेल का हाल

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर के नीचे बरकरार है। रविवार को क्रूड ऑयल के कीमतों को अपडेट नहीं किया गया है। बीते दिन 87.29 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 83.14 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews