Petrol Diesel Rate: 9 अप्रैल को MP में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, दमोह-उज्जैन में महंगा हुआ ईंधन, यहाँ मिली राहत, जानें नए रेट

petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: 9 अप्रैल को ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच भारत में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बदलाव देखा गया है। गोवा, हरियाणा, झारखंड, मणिपुर और ओडिशा में बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पंजाब, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और बिहार में गिरावट आई है।

एमपी के इन जिलों में बदला भाव

मध्य प्रदेश में फ्यूल के रेट में उतार-चढ़ाव जारी है। विभिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल के भाव भी अलग है। मंगलवार को बैतूल, भोपाल, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, डिंडौरी, कटनी, खंडवा, मुरैना, राजगढ़, सतना, सीहोर, शिवपुरी, सीधी, उज्जैन और उमरिया में इजाफा हुआ है। विदिशा, सिवनी, सागर, रीवा, रतलाम, पन्ना, नरसिंहपुर, झाबुआ, इंदौर, धार, देवास, छतरपुर, बड़वानी और आगर मालवा में कमी आई है। बालाघाट और मंडला में पेट्रोल के कीमतों में 1 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

आज एमपी में क्या है ईंधन की कीमत?

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में आज 106.47 रुपए, इंदौर में 106.40 रुपए, ग्वालियर में 106.40, जबलपुर में 106.50 रुपए, रीवा में 108.87 और उज्जैन में 107.10 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत राजधानी भोपाल में 91.84 रुपए , ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.80 रुपए, जबलपुर में 91.90 रुपए, रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 92.44 रुपए है।

क्रूड ऑयल का हाल

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के भाव में उथल-पुथल जारी है। मंगलवार को ब्रेंट क्रूड 0.28% वृद्धि के साथ 90.63 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई 0.22%बढ़ोत्तरी के साथ 86.62 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच चुका है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews