स्वतंत्रता दिवस पर कई राज्यों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, महाराष्ट्र-बिहार में आया उछाल, MP में राहत, फटाफट चेक करें नए रेट 

15 अगस्त को पेट्रोल और डीजल के कीमतों में कहीं इजाफा तो कहीं गिरावट देखी गई है। क्रूड ऑयल 80 डॉलर के नीचे पहुँच चुका है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: स्वतंत्रता दिवस के दिन देश के कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखा गया है। असम, बिहार, गोवा, गुजरात, झारखंड, केरल, उड़ीसा, राजस्थान, तेलंगाना और त्रिपुरा में बढ़ोत्तरी हुई है। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, पंजाब, पुडुचेरी, मध्य प्रदेश, हरियाणा और आंध्र प्रदेश में गिरावट देखी गई है।

महानगरों में फ्यूल के रेट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है।  मुंबई में पेट्रोल का भाव 104.21 रुपए और डीजल का 92.15 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 और डीजल की कीमत 92.34 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 100.95 रुपए और डीजल की कीमत 91.76 रुपए प्रति लीटर है।

15 अगस्त को मध्य प्रदेश में कहीं उछाल तो कहीं  गिरावट देखी गई है। प्रदेश में फिलहाल पेट्रोल की औसतन कीमत 107.45 रुपए प्रति लीटर है। डीजल की औसतन कीमत 92.75 प्रति लीटर है। तेल कंपनियों रोजाना सुबह 6 बजे फ्यूल के नए रेट अपडेट करती हैं।

एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.94 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इन्दौर में 92.07 रुपए, जबलपुर में 91.72 रुपए, रीवा में 94.36 रुपए और उज्जैन 92.19 रुपए है। एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.57 रुपए, इन्दौर में 106.69 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, जबलपुर में 106.31 रुपए, रीवा में 109.20 रुपए और उज्जैन में 106.82 रुपए है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews