पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट, बालाघाट-मंडला समेत MP के कई जिलों में बदले दाम, कच्चे तेल में गिरावट, चेक करें ताजा भाव 

कच्चे तेल की कीमत 80 डॉलर के नीचे है। 17 अगस्त को पेट्रोल और डीजल के नए रेट भी जारी हो चुके हैं। उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है।
Petrol diesel price

Petrol Diesel Prices Today: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नएरेट 17 अगस्त को सुबह-सुबह अपडेट कर दिए हैं। मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज बदलाव देखा गया है। अशोकनगर, बालाघाट, भिंड, मंडला, सतना और सिवनी में इजाफा हुआ है। विदिशा, नरसिंहपुर, कटनी, ग्वालियर, धार, छिंदवाड़ा और भोपाल में गिरावट देखने को मिली है।

एमपी में ईंधन का भाव

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.40 रुपए, जबलपुर में 106.56 रुपए, रीवा में 108.87 रुपए और उज्जैन में 106.84 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.80 रुपए, जबलपुर में 91.93, रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 92.19 रुपए है।

इन राज्यों में हुआ बदलाव 

हर दिन सुबह 6:00 बजे तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट करती हैं। VAT के कारण हर शहर में फ्यूल के रेट भी अलग-अलग होते हैं। मध्य प्रदेश के अलावा कई राज्यों में आज बदलाव देखा गया है। कर्नाटक, राजस्थान और झारखंड में बढ़ोत्तरी हुई है। गुजरात ,केरल और पश्चिम बंगाल में मामूली गिरावट आई है।

महानगरों का हाल

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 91.72 रुपए और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है। मुम्बई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रूपए और डीजल की कीमत 89.97 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 104.95 रुपए और डीजल का 91.76 रुपए प्रति है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपए और डीजल की 92.34 रुपए प्रति लीटर है।

शनिवार को कच्चे तेल के कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड 1.68% गिरावट के साथ 79.68 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच चुका है। डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 1.93% बढ़ोत्तरी के साथ 76.65 डॉलर प्रति बैरल है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews