Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट, कहीं बढ़ें तो कहीं घट गए दाम, MP समेत कई राज्यों में हुआ बदलाव, जानें ताजा भाव

petrol diesel Price

Petrol Diesel Prices Today: ग्लोबल मार्केट में एक बार फिर क्रूड ऑयल 83 डॉलर के पार पहुँच चुका है। हर सुबह कच्चे तेल के कीमतों के आधार पर तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के रेट में बदलाव करती हैं। 18 फरवरी को ईंधन के रेट अपडेट हो चुके हैं। असम, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और त्रिपुरा में फ्यूल के रेट में वृद्धि हुई है। पश्चिम बंगाल, यूपी, ओडिशा, मणिपुर, केरल, गोवा, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में गिरावट हुई है।

एमपी के इन जिलों में महंगा हुआ ईंधन

बड़वानी में पेट्रोल पट 69 पैसे और डीजल पर 63 पैसे की वृद्धि हुई है। यहाँ पेट्रोल का भाव 110.75 रुपये और डीजल का 95.85 रुपये प्रति लीटर है। अशोकनगर में पेट्रोल पर 52 पैसे और डीजल पर 47 पैसे का इजाफा हुआ है, यहाँ पेट्रोल की कीमत 109 .23 रुपये और डीजल की 94.41 रुपये प्रति लीटर है। अनूपपुर में पेट्रोल का भाव बढ़कर 111.33 रुपये तक पहुँच चुका है, डीजल की कीमत 96.38 रुपये है। बुरहानपुर और खंडवा में भी पेट्रोल का भाव 111 रुपये से ज्यादा है। खरगोन और मंडला में फ्यूल पर करीब 1 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। यहाँ पेट्रोल की कीमत 110 रुपये से अधिक और 111 रुपये से कम है। विदिशा, उज्जैन, शाजापुर, सिवनी, सीहोर, सागर, नरसिंहपुर, जबलपुर, दतिया, छिंदवाड़ा और छतरपुर में भी ईंधन के भाव में उछाल आया है।

इन शहरों में घट गए दाम

आगर मालवा, अलीराजपुर, बैतूल, देवास, धार, गुना, होशंगाबाद, झाबुआ, कटनी, मंदसौर, मुरैना, पन्ना, राजगढ़, सतना, शहडोल, श्योपुर, सीधी और उमरिया में फ्यूल के रेट में मामूली इजाफा हुआ है। भोपाल, ग्वालियर, इंदौर समेत कई जिलों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।’

कितनी है कीमत?

भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये प्रति लीटर है। इंदौर में पेट्रोल का भाव 108.64 रुपये और डीजल का 93.92 रुपये है। जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.72 रुपये है, यहाँ डीजल का प्राइस 93.92 रुपये प्रति लीटर है। उज्जैन में पेट्रोल 109.09 रुपये और डीजल 94.32 रुपये तक पहुँच चुका है। रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.05 रुपये और डीजल की  96.12 रुपये प्रति लीटर है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews