पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें अपडेट, धार-मंदसौर समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में बढ़ गए दाम, इन राज्यों में भी बदलाव, जान लें ताजा भाव

petrol diesel Price

Petrol Diesel Prices Today: रविवार को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी हो चुके हैं। देश के कई राज्यों में आज बदलाव देखा गया है। इस लिस्ट में मध्यप्रदेश भी शामिल है। बिहार, छत्तीसगढ़, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में ईंधन के भाव में इजाफा हुआ है। गुजरात और गोवा में गिरावट आई है। एमपी के 14 जनवरी को कहीं इजाफा तो कहीं गिरावट आई है।

एमपी के इन शहरों में महंगा हुआ फ्यूल

धार में पेट्रोल पर 74 पैसे और डीजल पर 69 पैसे की वृद्धि हुई है। डींडोरी में पेट्रोल पर 57 पैसे और डीजल पर 52 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। मंदसौर में पेट्रोल पर 59 पैसे और डीजल पर 54 पैसे का इजाफा हुआ है। विदिशा, टीकमगढ़, शहडोल, सिवनी, सीहोर, राजगढ़, मुरैना, कटनी, होशंगाबाद, हरदा, दमोह, बुरहानपुर, भोपाल और बैतूल में भी ईंधन महंगा हुआ है। भोपाल में पेट्रोल का भाव 108.75 रुपये प्रति लीटर है, डीजल 93.99 रुपये में बिक रहा है। जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.70 रुपये प्रति लीटर है। शहडोल और बुरहानपुर में पेट्रोल का भाव 111 रुपये के पार है।

इन जिलों में घट गए ईंधन के दाम

उज्जैन, श्योपुर, अलीराजपुर, अनूपपुर, बड़वानी, भिंड, छिंदवाड़ा, देवास, ग्वालियर, झाबुआ, खरगोन, पन्ना, रतलाम, रायसेन और रीवा में फ्यूल सस्ता हुआ है। उज्जैन में पेट्रोल का भाव 109 रुपये प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 94.25 रुपये है। ग्वालियर में पेट्रोल 108.58 रूपये में बिक रहा है। इंदौर, खंडवा, मंडला, नरसिंहपुर, उमरिया, सिंगरौली, सीधी गुना, दतिया, छतरपुर, बालाघाट और आगर मालवा में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.66 रुपये और डीजल की 93.94 रुपये है। गिरावट के बाद भी अनूपपुर, खंडवा, रीवा और श्योपुर में पेट्रोल का भाव 111 रुपये और डीजल का 96 रुपये के पार है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews