पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, इन राज्यों में बदले दाम, कहीं गिरावट तो कहीं उछाल, चेक करें 18 जुलाई का ताजा भाव 

18 जुलाई को देश के कई जिलों में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बदलाव हुआ है। ग्लोबल मार्केट में आज कच्चे तेल के कीमतों में इजाफा हुआ है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: 18 जुलाई ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। चेन्नई के अलावा देश के चार महानगरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, पंजाब, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में ईंधन के कीमतों में इजाफा हुआ है। वहीं नागालैंड, मेघालय, कर्नाटक और गोवा में गिरावट आई है।

महानगरों का हाल

चेन्नई में पेट्रोल का भाव पेट्रोल की कीमत 17 जुलाई को 100.76 रुपए प्रति लीटर थी, जो आज बढ़कर 100.85 रुपए प्रति लीटर हो चुकी है। वहीं डीजल की कीमत यहां 93.35 रुपए से बढ़कर 93.43 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच चुकी है। लखनऊ, पटना और नोएडा में भी नोएडा में भी मामूली वृद्धि देखी गई है । भुवनेश्वर और बेंगलुरु में मामूली गिरावट आई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews