Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के भाव में बदलाव, मध्यप्रदेश के कई जिलों में बढ़ गए दाम, यहाँ मिली राहत, जानें 10 जून के नए रेट

10 जून को मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बदलाव हुआ है। आइए जानें अपने शहर में ईंधन का हाल क्या है?
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए दिए हैं। देश के कई राज्यों में आज बदलाव देखा गया है। आंध्र प्रदेश,  गोवा, झारखंड, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ईंधन के कीमतों में इजाफा हुआ है। पश्चिम बंगाल, नागालैंड, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और बिहार में कमी देखने को मिली है। बता दें कि आखिरी बार केंद्र सरकार द्वारा 14 मार्च को फ्यूल के रेट में संशोधन किया गया था। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपए की कटौती की गई थी। उसके बाद से सरकार द्वारा कोई भी बदलाव अब तक नहीं किया गया है। हालांकि  इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के रेट में उतार-चढ़ाव को देखते हुए ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट करती हैं।

क्रूड ऑयल का हाल

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज इजाफा हुआ है। ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 79.89 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। 0.32 प्रतिशत की वृद्धि के साथ डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 75.77 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी है।

महानगरों में कितनी है कीमत?

10 जून को महानगरों में ईंधन के भाव स्थिर हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपए और डीजल की 92.32 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपए और डीजल की कीमत 92.15 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपए और डीजल का भाव 90.76 रुपए प्रति लीटर है।

एमपी के इन जिलों में हुआ बदलाव

मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज ईंधन के कीमतों में गिरावट देखी गई है। आगर मालवा, अलीराजपुर, अशोक नगर, बैतूल, बुरहानपुर, दमोह, देवास, गुना, इंदौर, जबलपुर, कटनी, पन्ना, रीवा, सागर, सीहोर, शहडोल, शाजापुर, सिंगरौली और उमरिया में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में मामूली कमी आई है। उज्जैन, सीधी, शिवपुरी, सतना, रतलाम, राजगढ़, रायसेन, नरसिंहपुर, मुरैना, मंदसौर, खरगोन, खंडवा, झाबुआ, होशंगाबाद, हरदा, ग्वालियर, धार, दतिया, छिंदवाड़ा, छतरपुर, भोपाल, भिंड और बालाघाट में इजाफा हुआ है।

इतनी है कीमत

1 लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.22 रुपए, ग्वालियर में 107 रुपए, इंदौर में 106.48 रुपए, जबलपुर में 106. 28 रुपए, रीवा में 108.93 रुपए और उज्जैन में 107.11 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.62 रुपए, ग्वालियर में 92.33 रुपए, इंदौर में 91.88 रुपए, जबलपुर में 91.70 रुपए, रीवा में 94.12 रुपए और उज्जैन में 92.44 रुपए है
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews