Petrol Diesel Prices: 3 जून को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, ग्वालियर-रायसेन समेत MP के कई जिलों में बढ़ गए दाम, जानें ताजा भाव 

3 जून को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी हो चुके हैं। मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में बदलाव हुआ है। महानगरों में फ्यूल के रेट स्थिर हैं।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों के आधार पर भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के नए रेट रोजाना अपडेट करती हैं। 3 जून को फ्यूल के नए रेट जारी हो चुके हैं। मध्य प्रदेश के कई जिलों में बदलाव देखा गया है। अगर मालवा, अनूपपुर, बड़वानी, भिंड, छिंदवाड़ा, ग्वालियर, इंदौर, झाबुआ, खरगोन, मुरैना, रायसेन, रतलाम, शिवपुरी और उज्जैन में मामूली इजाफा देखने को मिला है। विदिशा, शहडोल, सिवनी, रीवा, मंदसौर, कटनी, जबलपुर, डिंडोरी, धार, बैतूल और अशोक नगर में गिरावट आई है।

एमपी में पेट्रोल और डीजल की कीमत

1 लीटर पेट्रोल की कीमत मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.73 रुपए, इंदौर में 106.50 रुपए, जबलपुर में 106.38 रुपए, रीवा में 108.87 रुपए और उज्जैन में 106.96 रुपए है। 1 लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 92.09 रुपए, इंदौर में 91.89 रुपए, जबलपुर में 91.79 रुपए, रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 92.31 रुपए है।

इन राज्यों में हुआ बदलाव

हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और मणिपुर में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली बढ़ोत्तरी है। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पंजाब, उड़ीसा, महाराष्ट्र, केरल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में फ्यूल के रेट में कमी आई है।

महानगरों में ईंधन का हाल

महानगरों की बात करें तो आज यहाँ कोई बदलाव नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की 87.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का दाम 104.21 और डीजल का 92.15 रुपए  प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल का भाव 100.75 और डीजल का 92.32 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपए और डीजल की 90.76 रुपए प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत

इंटरनेशनल में आज कच्चे तेल के कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। Brent क्रूड  81.05 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 76.98 डॉलर प्रति बैरल  है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews