
Petrol Diesel Prices Today: 15 मई को पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट हो चुके हैं। मध्यप्रदेश में कहीं इजाफा तो कहीं गिरावट देखने को मिली है। अलीराजपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, गुना, होशंगाबाद, झाबुआ, कटनी, मंदसौर, मुरैना, नरसिंहपुर, राजगढ़, सतना, सीहोर, सिवनी, शाजापुर, शिवपुरी, सीधी और उमरिया में फ्यूल के रेट में वृद्धि हुई है। विदिशा, टीकमगढ़, सागर, रीवा, पन्ना, मंडला, खरगोन, खंडवा, जबलपुर, धार, देवास, छतरपुर, भिंड, बालाघाट, बड़वानी और अनूपपुर में कमी आई है। भोपाल, सिंगरौली, उज्जैन और ग्वालियर में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।
एमपी में पेट्रोल-डीजल का भाव
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 106.47 रुपए और डीजल की 91.84 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर पेट्रोल की कीमत ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.40 रुपए, जबलपुर में 106.50 रुपए, रीवा में 108.73 रुपए और उज्जैन में 107.10 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.80 रुपए, जबलपुर में 91.90 रुपए, रीवा में 93.94 रुपए और उज्जैन में 92.44 रुपए है।

