रविवार को पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें अपडेट, MP-छत्तीसगढ़ में घट गए दाम, यहां आया उछाल, जानें नए रेट 

26 मई को पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट हो चुके हैं। आइए जानें अपने शहर में आज ईंधन का भाव क्या है?
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: 26 मई, रविवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। गोवा, हरियाणा, जम्मू–कश्मीर, झारखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तराखंड में ईंधन के कीमतों में मामूली इजाफा हुआ है। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, केरल, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, बिहार और आंध्र प्रदेश में फ्यूल के रेट में कमी देखने को मिली है। 

एमपी के इन शहरों में बदले दाम 

सतना में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में एक रुपए से अधिक की गिरावट हुई है। इसके अलावा उमरिया, सीधी, शिवपुरी, सिवनी, सीहोर, राजगढ़, नरसिंहपु, मुरैना, मंदसौर, होशंगाबाद, गुना, दतिया, दमोह, भिंड, बालाघाट, अलीराजपुर और आगर मालवा में भी पेट्रोल और डीजल ईंधन सस्ता हुआ है। अनूपपुर, अशोक नगर, बड़वानी, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, देवास, धार, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, खरगोन, मंडला, पन्ना, रतलाम, सागर, शाजापुर, टीकमगढ़ और विदिशा में ईंधन के कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है।

मध्यप्रदेश में ईंधन की कीमत

1 लीटर पेट्रोल की कीमत राजधानी भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.47 रुपए, जबलपुर में 106.62 रुपए, रीवा में 109.39 रुपए और उज्जैन में 106.82 रूपए है। 1 लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.87 रुपए, जबलपुर में 93.01 रुपए, रीवा में 94.45 और उज्जैन में 92.19 रुपए है।  

महानगरों में क्या है भाव?

देश के महानगरों में आज फ्यूल के रेट में कोई भी बदलाव नहीं देखा गया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 104.21 रुपए और डीजल का 92.15 रुपए है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपए और डीजल की कीमत 92.34 रुपए है। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपए और डीजल का 90. 76 रुपए प्रति लीटर है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews