बालाघाट-धार समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, कहीं गिरावट तो कहीं उछाल, क्रूड ऑयल में नरमी, जानें नए रेट

petrol diesel prices today

Petrol Diesel Prices Today: 4 नवंबर शनिवार को ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल में भारी गिरावट हुई है। 2.26% कटौती के साथ ब्रेंट क्रूड 84.89 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं 2.36% कटौती के साथ डब्ल्यूटीआई क्रूड 80.51 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आंध्र प्रदेश, छतीसगढ़, गोवा, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में आज वृद्धि हुई है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पंजाब, महाराष्ट्र, केरल, गुजरात और बिहार में ईंधन के कीमतों में गिरावट हुई है।

एमपी के इन जिलों में मिली राहत

मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बदलाव हुआ है। विभिन्न जिलों में अभी उतार-चढ़ाव जारी है। भोपाल में पेट्रोल पर शनिवार को 10 पैसे और डीजल पर 9 पैसे की गिरावट हुई है। यहाँ पेट्रोल 108.65 रुपये और डीजल 93.90 रुपये में बिक रहा है। छिंदवाड़ा में पेट्रोल पर 67 पैसे और डीजल पर 62 पैसे की कटौती हुई है। झाबुआ में पेट्रोल पर 83 पैसे और डीजल पर 75 पैसे की कमी हुई है। रीवा में 26 पैसे की गिरावट के साथ पेट्रोल 110.98 रुपये और डीजल 24 पैसे की कमी के साथ 96.06 रुपये में बिक रहा है। इंदौर में हल्की गिरावट हुई है, यहाँ पेट्रोल 108.58 रुपये और डीजल 93.86 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा मुरैना, रायसेन, शिवपुरु, टीकमगढ़, उमरिया, विदिशा देवास, अशोकनगर, अनूपपुर और आगर मालवा में राहत मिली है।

इन जिलों में बढ़ गए दाम

बेतूल में पेट्रोल पर 51 पैसे और डीजल पर 46 पैसे की वृद्धि हुई है। बालाघाट में पेट्रोल पर 22 पैसे और डीजल पर 20 पैसे का इजाफा हुआ है। धार में पेट्रोल पर 41 पैसे और डीजल पर 37 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। उज्जैन में भी हल्का इजाफा हुआ है, इसी के साथ यहाँ पेट्रोल 109.01 रुपये और डीजल 94.25 रुपये में मिल रहा है। खरगोन में पेट्रोल पर 81 पैसे और डीजल पर 75 पैसे का उछाल आया है। सीधी, सिवनी, सीहोर, राजगढ़, नीमच, कटनी, हरदा। दतिया और दमोह में भी पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews