अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, मेघालय-राजस्थान में हुआ इजाफा, मध्यप्रदेश में राहत, चेक करें 16 अक्टूबर का ताजा भाव 

पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव बुधवार को जारी हो चुका है। तेल कंपनियां ईंधन के माँग-आपूर्ति, रुपये-डॉलर एक्सचेंज रेट, क्रूड ऑयल के भाव इत्यादि कारकों के आधार पर रोजाना फ्यूल के रेट अपडेट करती हैं। 
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: पेट्रोल और डीजल के नए रेट हर दिन की तरह आज सुबह-सुबह जारी हो चुके हैं। भारत में फ्यूल की कीमत डायनेमिक होती है, इनमें हमेशा बदलाव होता रहता है। टैक्स के कारण अलग-अलग राज्यों में कीमत भी अलग होती है। 16 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, केरल, महाराष्ट्र, मेघालय, राजस्थान और त्रिपुरा में ईंधन के कीमतों में उछाल देखा गया है। पंजाब और मध्य प्रदेश में मामूली गिरावट आई है।

सरकार ने लंबे समय से ईंधन के कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में संशोधन हो सकता है। इस संबंध में कोई भी आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है।

महानगरों में ईंधन की कीमत (Fuel Prices Today)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की 87.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपए और डीजल का 89.97 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपए और डीजल की 92.44 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.93 और डीजल की 90.76 रूपए प्रति लीटर है।

मध्यप्रदेश में फ्यूल के रेट (Petrol Diesel Rate in MP)

मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। राजगढ़ में पेट्रोल पर 1.29 रुपए और डीजल पर 1.18 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा उज्जैन, रीवा, नरसिंहपुर, मुरैना, जबलपुर, होशंगाबाद, हरदा, धार, देवास, छतरपुर, बैतूल और आगर मालवा में भी मामूली कटौती हुई है। अनूपपुर, बड़वानी, खरगोन और रायसेन में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106. 47 रुपए, इंदौर में 106.48 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, जबलपुर में 106.37 रुपए, रीवा में 108.73 रुपए और उज्जैन में 106.64 रुपए  है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.88 रुपए, जबलपुर में 91.78 रुपए, रीवा में 93.94 रुपए और उज्जैन में 92.02 रुपए है। वहीं राजगढ़ में पेट्रोल का भाव घटकर 106.44 रुपए और डीजल का 91.82 रुपए प्रति लीटर हो चुका है।

क्रूड ऑयल की कीमत (Crude Oil Prices) 

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड 74.50 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 70.86 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच चुका है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews