अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के रेट, उत्तराखंड-MP समेत कई राज्यों में बढ़ गए दाम, फटाफट चेक करें 19 अक्टूबर का ताजा भाव 

पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट हो चुके हैं। कहीं उछाल तो कहीं गिरावट आई है। आइए जानें आपके शहर में ईधन का क्या भाव है?
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: हर दिन क्रूड ऑयल के कीमतों के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट होती है। इसमें रोजाना बदलाव होता है। 19 अक्टूबर शनिवार को ईंधन के ताजा भाव जारी हो चुके हैं।असम, गुजरात, झारखंड, मणिपुर, तमिलनाडु और उत्तराखंड में इजाफा हुआ है। उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, पंजाब, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और बिहार में गिरावट आई है।

कच्चे तेल के कीमतों में कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव जारी है। फिलहाल क्रूड ऑयल 75 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 73.06 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 69.22 डॉलर प्रति बैरल है।

महानगरों में ईंधन के दाम (Fuel Prices Today)

महानगरों में आज फ्यूल के रेट स्थिर हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की 87.62 रुपये प्रति लीटर है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की 91.76 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.62 रुपये और डीजल की 90.14 रुपये प्रति लीटर है। हालांकि महाराष्ट्र के ज्यादातर जिलों में पेट्रोल की कीमत 104 के पार है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल की 924 रुपये प्रति लीटर है।

मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल का हाल (Petrol Diesel Ki Kimat) 

छतरपुर में पेट्रोल के भाव में 1.15 रुपये और डीजल में 1.05 रुपये की वृद्धि हुई है। यहाँ पेट्रोल 108.52 और डीजल 93.71 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.11 रुपये, ग्वालियर में 106.40 रुपये, इंदौर में 106.48 रुपये, जबलपुर में 106.28 रुपये, रीवा में 108.87 रुपये और उज्जैन में 106.82 रुपये है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.52 रुपये, ग्वालियर में 91.78 रुपये, इंदौर में 91.88 रुपये, जबलपुर में 91.70 रुपये, रीवा में 94.06 रुपये और उज्जैन में 92.19 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews