9 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव जारी, बिहार-छत्तीसगढ़ में हुआ इजाफा, मध्यप्रदेश में भी बदले दाम, जानें नए रेट 

9 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट हो चुके हैं। असम और बिहार समेत कई राज्यों में बदलाव हुआ है। 
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: 9 अक्टूबर बुधवार को पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट हो चुके हैं। असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तराखंड में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, हरियाणा और आंध्र प्रदेश में गिरावट आई है।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज बदलाव देखा गया है। अगर मालवा, अलीराजपुर, अनूपपुर, अशोक नगर, बड़वानी, छतरपुर, दमोह, छिंदवाड़ा, झाबुआ, कटनी, खरगोन, नरसिंहपुर, पन्ना, राजगढ़, सतना, सिवनी, शाजापुर और विदिशा में मामूली गिरावट फ्यूल के रेट में देखने को मिली है। टीकमगढ़, सिंगरौली, शिवपुरी, शहडोल, सीहोर, रीवा, मुरैना, मंदसौर, मंडला, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, धार, देवास और भोपाल में वृद्धि दर्ज की गई है।

कच्चे तेल का भाव (Crude Oil Price)

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में उछाल आया है। क्रूड ऑयल का भाव 78 डॉलर के नीचे पहुंच चुका है। ब्रेंट क्रूड 77.48 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 73.78 डॉलर प्रति बैरल है।

महानगरों में ईंधन की कीमत (Fuel Prices Today)

दिल्ली में पेट्रोल का भाव 94.72 रुपये और डीजल का 87.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल का 89.97 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल की 90.76 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपये और डीजल की 92.44 रुपये प्रति लीटर है।

एमपी में पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Rate in MP) 

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपये, इंदौर में 106.92 रुपये, जबलपुर में 106.76 रुपये, ग्वालियर में 106.40 रुपये, रीवा में 109.29 रुपये और उज्जैन में 106.82 रुपये है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपये, इंदौर में 92.28 रुपये, जबलपुर में 92.13 रुपये, ग्वालियर में 91.78 रुपये, रीवा में 94.45 रुपये और उज्जैन में 92.19 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews