Petrol Diesel: पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी, 11 जून को कहीं महंगा तो कहीं सस्ता हुआ ईंधन, यहाँ बदले दाम, जान लें नए रेट 

11 जून कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के भाव में बदलाव हुआ है। महानगरों में फ्यूल के रेट स्थिर हैं।
petrol diesel rate

Petrol Diesel Prices Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों के उतार-चढ़ाव के आधार पर भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। 11 जून को फ्यूल के रेट में कहीं इजाफा तो कहीं गिरावट देखने को मिली है। गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर और पंजाब में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है। तमिलनाडु, राजस्थान, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, गोवा और आंध्र प्रदेश में कमी देखने को मिली है।

मध्यप्रदेश में भी बदले भाव

मध्य प्रदेश में भी ईंधन के कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। अलीराजपुर, अनूपपुर, बड़वानी, बैतूल, भोपाल, छतरपुर, गुना, जबलपुर, नरसिंहपुर, नीमच, पन्ना, शिवपुरी, सीधी और उमरिया में पेट्रोल और डीजल के भाव में इजाफा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ बालाघाट में फ्यूल के रेट में 1 रुपए से अधिक की कमी आई है। अशोक नगर, दतिया, डिंडोरी, झाबुआ, खंडवा, मंडला, मंदसौर, मुरैना, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, शहडोल, टीकमगढ़, उज्जैन और विदिशा में गिरावट आई है।

कच्चे तेल की कीमतें

11 जून को ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड की कीमत 81.39 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 77.59 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews