10 सितंबर को पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट, एमपी समेत कई राज्यों में बदले दाम, क्रूड ऑयल में नरमी, चेक करें नए रेट 

मंगलवार को कई राज्यों में ईंधन के भाव बदले हैं। कहीं गिरावट तो कहीं बढ़ोत्तरी हुई है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: 10 सितंबर मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। असम, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में आज ईंधन के कीमतों में इजाफा हुआ है। तेलंगाना, राजस्थान, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, केरल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और गोवा में कमी देखने को कमी देखने को मिली है।

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में आज गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड 71.78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 68.58 डॉलर प्रति बैरल है।

महानगरों का हाल (Fuel Prices Today)

महानगरों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 103.44 रुपए और डीजल का 89. 97 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपए और डीजल की 92.34 रूपए प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रूपए और डीजल की 91.76 रूपए प्रति लीटर है।

मध्यप्रदेश में उतार-चढ़ाव जारी (Petrol Diesel Rate in MP)

मध्य प्रदेश में भी ईंधन के कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। अशोकनगर, छतरपुर, दमोह, डिंडोरी, कटनी, मंदसौर, मुरैना, राजगढ़, सागर, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा में आज ईंधन के कीमतों में बढ़ोत्तरी देखी गई है। वहीं शिवपुरी, सतना, रतलाम, रायसेन, पन्ना, नीमच, मंडला, खरगोन, झाबुआ, हरदा, गुना, देवास, बैतूल, बड़वानी, अनूपपुर और आगर मालवा में गिरावट आई है।

एक लीटर पेट्रोल की कीमत  भोपाल में 106.47 रूपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.50 रुपए, जबलपुर में 106.50 रुपए, रीवा में 108.87 रुपए और उज्जैन में 106.84 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत  भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.89 रुपए, जबलपुर में 91.90 रुपए, रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 9219 रूपए है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews