पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, बिहार-केरल में बढ़ गए दाम, MP में भी हुआ बदलाव, चेक करें 23 सितंबर का ताजा भाव 

23 सितंबर को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी हो चुके हैं। कई राज्यों में बदलाव हुआ है। एमपी के कई जिलों में दाम बढ़े हैं।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: सोमवार को पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, असम, लद्दाख, मेघालय और असम में ईंधन के कीमतों में गिरावट आई है। बिहार, गोवा, झारखंड, केरल और ओडिशा में इजाफा हुआ है।

VAT के कारण सभी शहरों में फ्यूल के रेट अलग-अलग होते हैं। तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की 87.66 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 108.95 रुपये और डीजल का 91.75 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की 89.95 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपये और डीजल की 92.32 रुपये प्रति लीटर है।

मध्यप्रदेश में क्या है हाल? (Fuel Prices Today)

दमोह, बड़वानी, देवास, मुरैना, सतना, शहडोल और सीधी में पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ है। रायसेन में पेट्रोल के रेट में 1 रुपये से अधिक का इजाफा हुआ है। विदिशा, उज्जैन, टीकमगढ़, सिंगरौली, शिवपुरी, शाजापुर, सागर, रीवा, रतलाम, राजगढ़, पन्ना, नरसिंहपुर, मंडला, खंडवा, झाबुआ, इंदौर, होशंगाबाद, धार, छतरपुर, बैतूल, बालाघाट और अशोकनगर में गिरावट आई है।

एमपी में फ्यूल के रेट (Petrol Diesel Rate in MP)

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपये, रायसेन में 108.14 रुपये, इंदौर में 106.48 रुपये, ग्वालियर में 106.40 रुपये, जबलपुर में 106.50 रुपये, रीवा में 108.87 रुपये और उज्जैन में 106.64 रुपये है। एक लीटर डीजल  की कीमत भोपाल में 91.84 रुपये, रायसेन में 93.37 रुपये, इंदौर में 91.88 रुपये, ग्वालियर में 91.78 रुपये, जबलपुर में 91.90 रुपये रीवा में 94.06 रुपये और उज्जैन में 92.02 रुपये है।

क्रूड ऑयल का भाव (Crude Oil Price)

ग्लोबल मार्केट में आज कच्चे तेल के कीमतों में उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड 0.82% वृद्धि के साथ 75.10 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 71.64 डॉलर प्रति बैरल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews