26 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट, कहीं बढ़े तो कहीं घट गए दाम, फटाफट चेक करें आज का ताजा भाव 

26 सितंबर कई राज्यों में फ्यूल के रेट में बदलाव हुआ है। कहीं इजाफा तो कहीं गिरावट आई है। एमपी में पिछले दिन के मुकाबले कई जिलों में फ्यूल के रेट में वृद्धि हुई है। 
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: गुरुवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। टैक्स में कमी और वृद्धि के कारण कई राज्यों में मामूली बदलाव देखा गया है। छत्तीसगढ़, गोवा, केरल, ओडिशा, तमिलनाडु, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में इजाफा हुआ है। उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान, मणिपुर, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और बिहार में गिरावट आई है।

मध्य प्रदेश में भी  पेट्रोल और डीजल के कीमतों में उतार चढ़ाव देखा गया है। अलीराजपुर, बड़वानी, भिंड, भोपाल, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर, कटनी, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, सतना, शिवपुरी और सीधी में कुछ पैसों की बढ़ोत्तरी हुई है।  रायसेन में पेट्रोल की कीमत पर 1.43 रुपए का इजाफा हुआ है। इसके अलावा अशोक नगर, बालाघाट, देवास, धार, झाबुआ, मुरैना, नरसिंहपुर, राजगढ़, रीवा, सागर, शहडोल, शाजापुर, सिंगरौली, टीकमगढ़ और विदिशा में गिरावट आई है। मंडल में पेट्रोल पर एक रुपए की कमी दर्ज की गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews