
Petrol Diesel Prices Today: तेल कंपनियों ने 29 जुलाई को पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। महानगरों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं देश के कई राज्यों में आज ईंधन के कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है। असम, बिहार, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र ,पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में बढ़ोत्तरी हुई है। उड़ीसा, मणिपुर, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में ईंधन की कीमतों में गिरावट आई है।
महानगरों में ईंधन का भाव
सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपए और डीजल का 89.97 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपए और डीजल की 92.44 रुपए प्रति लिटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 103.94 रुपए और एक लीटर डीजल 90.76 रुपए में बिक रहा है।

