मुरैना-राजगढ़ समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, क्रूड ऑयल में उतार-चढ़ाव जारी, जानें ताजा भाव

petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। 29 दिसंबर शुक्रवार को देश के कई राज्यों में बदलाव हुआ है। उत्तराखंड और झारखंड में वृद्धि हुई है। बिहार एयर गोवा में फ्यूल के रेट में गिरावट हुई है। मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज बदलाव देखा गया है।

एमपी के कई जिलों में महंगा हुआ ईंधन

अनुपपुर में पेट्रोल पर 34 पैसे और डीजल पर 32 पैसे का इजाफा हुआ है। मुरैना में पेट्रोल पर 51 पैसे और डीजल पर 47 पैसे तक की वृद्धि हुई है। सागर, रायसेन, इंदौर, गुना, देवास और बड़वानी में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में हल्का उछाल आया है। इंदौर में पेट्रोल का भाव 108.66 रुपये और डीजल का 93.94 रुपये प्रति लीटर है। अनूपपुर में पेट्रोल का भाव बद्धर 111.44 रुपये तक पहुँच चुका है।

यहाँ घट गए दाम

उज्जैन में पेट्रोल पर 19 पैसे और डीजल पर 17 पैसे की गिरावट हुई है। राजगढ़ में पेट्रोल पर 1.07 रुपये और डीजल पर 99 पैसे की कमी आई है। बेतूल में पेट्रोल पर 51 पैसे और डीजल पर 46 पैसे की कटौती हुई है। अशोकनगर, धार, हरदा, होशंगाबाद, सीहोर, शिवपुरी और विदिशा में भी फ्यूल के दाम घटे हैं। उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 108 .81 रुपये है, डीजल 94.08 रुपये में बिक रहा है।

इन शहरों में कोई बदलाव नहीं

बुरहानपुर, खंडवा, रीवा, शहडोल और श्योपुर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके बावजूद इस शहरों में पेट्रोल का भाव 111 रुपये और डीजल का 96 रुपये से ज्यादा है। भोपाल, ग्वालियर, भिंड, अलीराजपुर, आगर मालवा, जबलपुर, कटनी, मंडला, पन्ना, रतलाम समेत एमपी के कई जिलों में आज फ्यूल के रेट में बदलाव नहीं हुआ है।

क्रूड ऑयल का हाल

ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल के कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड शुक्रवार को 1.58% की गिरावट के साथ 78.39 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच चुका है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.28% वृद्धि के साथ 71.97 डॉलर प्रति बैरल में कारोबार कर रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews