Petrol Diesel Prices: मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, क्रूड ऑयल में उछाल, जानें ताजा भाव

petrol diesel Price

Petrol Diesel Prices Today: ग्लोबल मार्केट में 17 फरवरी 17 फरवरी को उछाल देखा गया है। ब्रेंड क्रूड की कीमत 0.74% वृद्धि के साथ 83.47 डॉलर प्रति बैरल हो चुकी है। डब्ल्यूटीआई 1.49% बढ़ोत्तरी के साथ 79.19 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच चुका है। तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल और डीजल के नए देश जारी कर दिए हैं। कई राज्यों में बदलाव हुआ है।

कई राज्यों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के भाव

आज शनिवार को कई राज्यों में बढ़ोतरी देखी गई है। छत्तीसगढ़, हरियाणा, गोवा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, राजस्थान, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में ईंधन के कीमतों में इजाफा हुआ है। तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, बिहार, असम और आंध्र प्रदेश में गिरावट देखी गई है।

मध्यप्रदेश के इन जिलों में बदल गए दाम

मध्यप्रदेश में फ्यूल के रेट में कहीं इजाफा तो कहीं गिरावट देखी गई है। हालांकि बीते दो दिनों से प्रदेश में ईंधन की कीमतों में कुछ बदलाव नहीं हुआ था। राज्य में पेट्रोल की एवरेज कीमत 109.59 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की एवरेज कीमत 94.87 रुपए प्रति लीटर है। धार में पेट्रोल पर 74 पैसे और डीजल पर 69 पैसे की वृद्धि हुई है। मंदसौर में पेट्रोल पर 59 पैसे और डीजल पर 54 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा शहडोल, राजगढ़, मुरैना, कटनी, होशंगाबाद, देवास, डिंडोरी, भिंड, बुरहानपुर, अशोक नगर और आगर मालवा में भी ईंधन की कीमतों में उछाल आया है। बड़वानी, ग्वालियर, जबलपुर, खरगोन, नरसिंहपुर, पन्ना, रायसेन, रीवा, सतना,  शिवपुरी और उज्जैन में गिरावट देखी गई है।

एमपी के विभिन्न शहरों में क्या है ईंधन का भाव?

भोपाल समेत कई जिलों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये है, डीजल यहां 93.90 रुपये में बिक रहा है। उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 94.25 प्रति लीटर है। इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.67 रुपए प्रति लीटर है, डीजल 93.95 में कारोबार कर रहा है। जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.68 रुपए प्रति लीटर है, डीजल का भाव आज बढ़कर 93.96 प्रति लीटर तक पहुंच चुका है। ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपए प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 93.84 रुपए प्रति लीटर है। रीवा, श्योपुर, शहडोल, अनूपपुर और बुरहानपुर में पेट्रोल की कीमत 111 रुपए से अधिक है, इन शहरों में डीजल की कीमत 96 रुपए से ज्यादा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews