Petrol Diesel Rate: 8 अप्रैल को इंदौर-बालाघाट समेत MP के कई जिलों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, क्रूड ऑयल में गिरावट, जानें नए रेट

petrol diesel prices today

Petrol Diesel Prices Today: वैश्विक बाजार में एक बार फिर कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर के नीचे आ चुकी है। 8 अप्रैल को ब्रेंट क्रूड 1.161% की गिरावट के साथ 89.70 70 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्ययूटी क्रूड की कीमत 85.56 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी है।

एमपी के इन जिलों में बदल गए भाव

सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्य प्रदेश के कई कई जिलों में फ्यूल के रेट में बदलाव  देखा गया है। मंडला और छतरपुर में पेट्रोल की कीमतों में एक रुपए का इजाफा हुआ है। आगर मालवा, अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बैतूल, हरदा, होशंगाबाद, इंदौर, झाबुआ, कटनी, मंदसौर, नरसिंहपुर, पन्ना, राजगढ़ , सागर, रीवा, सिवनी, शहडोल, शाजापुर और उमरिया में भी ईंधन के कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। अनूपपुर, अशोकनगर, भिंड, भोपाल, छिंदवाड़ा ,डिंडोरी, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, खरगोन, मुरैना, रतलाम सीहोर, शिवपुरी, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन और विदिशा में कमी आई है।

इन राज्यों में भी हुआ बदलाव

आज बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र,, ओडिशा, राजस्थान, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के रेट में उछाल आया है। मणिपुर, झारखंड, हरियाणा और गोवा में राहत मिली है।

एमपी में फ्यूल की कितनी है कीमत 

 1 लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.31 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.92 रुपए, जबलपुर में 106.49  रुपए, रीवा में 106.06, छिंदवाड़ा में 107.86 रूपीर, छतरपुर में 108.76 रुपए, मंडला में 108.10, रीवा में 108.09 रुपए और उज्जैन में 106.84 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.70 रुपए, इंदौर में 92.29 रुपए, मंडला में 92.76 रुपए, रीवा में 94.24 जबलपुर में 91.88 और उज्जैन में 92.21 रुपए है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews