PM Narendra Modi: क्या पीएम सूर्य घर योजना के तहत हर घर को मिलेंगे ₹75,000? जानिए ‘जर्नी टुवर्ड्स विकसित भारत’ के उद्घाटन सत्र में क्या बोले पीएम मोदी

PM Narendra Modi: दिल्ली के विज्ञान भवन में 'जर्नी टुवर्ड्स विकसित भारत' के उद्घाटन सत्र के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कई बड़ी बातें कही। आइए इस खबर में जानते हैं क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
PM Narendra Modi: क्या पीएम सूर्य घर योजना के तहत हर घर को मिलेंगे ₹75,000? जानिए ‘जर्नी टुवर्ड्स विकसित भारत’ के उद्घाटन सत्र में क्या बोले पीएम मोदी

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 जुलाई को दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘जर्नी टुवर्ड्स विकसित भारत’ के उद्घाटन सत्र के दौरान पीएम सूर्य घर योजना को लेकर कई बड़ी बातें कही। दरअसल इस योजना के तहत, सरकार प्रत्येक परिवार को ₹75,000 की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। मोदी ने कहा कि यह योजना ग्रीन जॉब सेक्टर में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन लाएगी और देश के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

ग्रीन जॉब सेक्टर के लिए योजना

दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में घोषणा की कि ग्रीन जॉब सेक्टर के लिए एक व्यापक योजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रीन हाइड्रोजन और इलेक्ट्रिक वाहनों जैसे क्षेत्रों को प्रोत्साहित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इस पहल से पर्यावरण को तो फायदा होगा ही, साथ ही नए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

पीएम सूर्य घर योजना का लक्ष्य

वहीं पीएम ने अपने भाषण में सूर्य घर योजना को लेकर बड़ी बात कही दरअसल पीएम का कहा कि सूर्य घर योजना का मुख्य उद्देश्य सौर ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करना और प्रत्येक घर को स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों से जोड़ना है। इस योजना के अंतर्गत हर घर को ₹75,000 की वित्तीय सहायता मिलेगी, जिससे सोलर पैनल्स और अन्य सौर ऊर्जा उपकरणों की स्थापना संभव होगी। यह योजना पर्यावरण संरक्षण में योगदान देगी और बिजली के बिलों को भी कम करेगी।

सम्मेलन में भागीदारी

दरअसल प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, इस सम्मेलन में उद्योग, सरकार, राजनयिक समुदाय और थिंक टैंकों से 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। वहीं इसके अलावा, देश और विदेश के कई CII सेंटर्स से भी लोग इस सम्मेलन में सम्मिलित हुए।

प्रधानमंत्री का बजट पर बयान

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने बजट 2024-25 के बारे में कहा कि यह बजट समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और समाज के सभी वर्गों के हितों का ख्याल रखता है। उन्होंने कहा, “विकसित भारत की दिशा में यह बजट एक मजबूत नींव है, जो वैश्विक अस्थिरताओं के बीच रोजगार, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (MSME), कृषि क्षेत्र, स्टार्टअप और आर्थिक वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करता है।”

दरअसल पीएम सूर्य घर योजना के तहत हर घर को ₹75,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जो सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान करेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews