सरकारी बैंक ऑफर कर रहा ये 5 स्पेशल FD स्कीम, आकर्षक रिटर्न के साथ मिलेगा कई सुविधाओं का लाभ

पंजाब नेशनल बैंक वर्तमान में अनेक एफडी स्कीम ऑफर कर रहा है। इन योजनाओं में कई सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। पिछले महीने ही नए इंटरेस्ट रेट लागू किए गए थे। आइए एक-एक इन स्कीम्स के बारे में जानें- 
bank fd rates

AI Generated Image

पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को कई फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (FD Scheme) ऑफर कर रहा है। जिन पर रेगुलर एचडी की तुलना में कई सुविधाएं भी मिलती हैं। यदि आप इस दिवाली एफडी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये योजनाएं आपके काम की साबित हो सकती हैं। बैंक इंटरेस्ट रेट में हमेशा बदलाव समय-समय पर बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेशकों को पहले बैंकिंग ब्रांच या ऑफिशल वेबसाइट विजिट करके ब्याज दरों को चेक करने की सलाह दी जाती है।

पीएनबी ने 1 सितंबर 2025 को फिक्स डिपाजिट के लिए नई दरें लागू की थी। वर्तमान में बैंक सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.60% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट कम से कम 3.50% से लेकर 7.10% रिटर्न मिल रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल का टेन्योर विकल्प मिलता है। स्पेशल सावधि जमा योजनाओं में “अनुपम टर्म डिपॉजिट स्कीम” “प्रणाम टर्म डिपॉजिट स्कीम”, “टैक्स शील्ड एफडी”, ” पीएनबी पलाश ग्रीन डिपॉजिट स्कीम” और “पीएनबी उत्तम नॉन-कोलेबल एफडी स्कीम” शामिल हैं।

पीएनबी अनुपम टर्म डिपॉजिट स्कीम

इस स्कीम में 6 महीने से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। निवेश के न्यूनतम सीमा 10, 000 रुपये है। 1000 रुपये के मल्टीपल में कस्टमर 1, 99, 99, 999 रुपये तक निवेश कर सकते हैं। लोन की सुविधा भी इस पर उपलब्ध है। इंडिविजुअल, जॉइंट अकाउंटहोल्डर, पार्टनरशिप फॉर्म, कंपनी और अन्य संस्थाओं को निवेश की अनुमति होती है।

प्रणाम टर्म डिपॉजिट स्कीम

पीएनबी प्रणाम फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम केवल वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपलब्ध है। 60 वर्ष आयु वर्ग से अधिक के लोग इसका लाभ उठा सकते हैं। निवेश की न्यूनतम सीमा 100 रुपये है।  1 रुपये के मल्टीपल में इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है, अधिकतम सीमा 1, 99, 99, 999 रुपये तय की गई है। 1 साल से लेकर 10 साल तक का टेन्योर ऑप्शन मिलता है। लोन की सुविधा भी उपलब्ध है।

टैक्स शील्ड एफडी स्कीम 

पीएनबी टैक्स शील्ड फिक्स्ड डिपॉजिट का टेन्योर 5 साल का होता है। इसमें 100 से लेकर 1.5 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है। कर छूट का लाभ भी मिलता है। इस स्कीम को 10 साल तक आगे बढ़ाने की अनुमति भी मिलती है। हालांकि मैच्योरिटी से पहले निवेश की अनुमति नहीं होती। लोन और एडवांस जैसी सुविधाएं भी योजना पर बैंक ऑफर करता है।  इसके अलावा सीनियर सिटीजंस को 0.50% एक्स्ट्रा रिटर्न भी मिलता है।

पीएनबी पलाश ग्रीन डिपॉजिट स्कीम

पीएनबी पलाश ग्रीन डिपॉजिट एक ग्रीन एफडी एफडी स्कीम है। जिसमें 1204 दिन से लेकर 1895 दिन तक का निवेश किया जा सकता है। 5000 रूपते से लेकर 10 करोड़ रुपये से कम के निवेश की अनुमति होती है। इसके अलावा लोन और ओवरड्राफ्ट जैसी सुविधाएं भी बैंक ऑफर करता है।

पीएनबी उत्तम नॉन-कोलेबल एफडी स्कीम

पीएनबी उत्तम एफडी स्कीम एक नॉन कॉलेबल फिक्स्ड डिपाजिट योजना है।  जिसमें कम से कम 15 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं। हालांकि इसे मैच्योरिटी से पहले विथ्ड्रॉल करने की इजाजत नहीं होती। 91 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश कर सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस  रिटर्न भी ऑफर करता है।

एफडी के ब्याज दरें यहाँ चेक करें

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी स्कीम/शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता। विशेषज्ञों की सलाह पर ही कोई कदम उठाएं।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews