App के जरिए लोन लेने की कर रहे हैं तैयारी! इन बातों का रखे ख्याल वरना हो सकती है परेशानी

App के जरिए लोन लेने की कर रहे हैं तैयारी! इन बातों का रखे ख्याल वरना हो सकती है परेशानी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। Loan Through App:- आजकल कई ऐसे App हैं जो ऑनलाइन लोन की सुविधा देते है। बिना किसी झंझट सिर्फ कुछ स्टेप्स में यूजर्स लोन ले पाते हैं, उन्हें ना बैंक में दौड़ने की जरूरत पड़ती और ना ही किसी एजेंट की जरूरत। यदि आप भी इस तरीके से लोन लेने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर के लिए काम की साबित हो सकती है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने App ने लोन लेने के सुझाव दिए हैं, जिसका पालन कर के आपकी परेशानी कम हो सकती है। कई बार ऐसे मामले भी सामने आए हैं की लोन लेने वाले लोगों ने अधिकारियों और एजेंटों द्वारा उत्पीड़न के बाद आत्महत्या कर ली हो, इसलिए आरबीआई ने यूजर्स को सावधान किया है।

यह भी पढ़े… हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु को 65 वर्ष तक बढ़ाने की प्रक्रिया में दिया ये जवाब

App की कर लें जांच

लोन लेने से पहले एक बार App की जांच-पड़ताल कर ले। यह जरूर पता कर लें की जिस ऐप के जरिए आप लोन लेने जा रहे है वो आरबीआई से रजिस्टर्ड है या नहीं। यदि आप किसी रजिस्टर्ड ऐप से लोन लेते हैं, तो किसी धोखाधड़ी में आरबीआई जांच-पड़ताल तुरंत करेगा।

लोकल पुलिस में कर सकते हैं संपर्क

आरबीआई केवल रजिस्टर्ड ऐप को लेकर ही एक्शन ले सकता है, जो संस्थान आरबीआई के अंदर नहीं आते उनके उनके लिए आरबीआई कुछ नहीं कर सकता है। लेकिन यदि आप किसी धोखाधड़ी में मामले में फँसते हैं तो इस दौरान अपने लोकल पुलिस से संपर्क करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews