
ग्राहकों के हित में रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने सख्त कदम उठाया है। दो सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया गया है, जो महाराष्ट्र और तमिलनाडु में स्थित हैं। इसके अलावा 36 नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों का सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन यानी लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। अब इन्हें एनबीएफसी के तौर पर कारोबार करने की अनुमति नहीं होगी। इस कार्रवाई की जानकारी आरबीआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://www.rbi.org.in पर दी है।
महाराष्ट्र के वलचंदनगर में स्थित वलचंदनगर सहकारी बैंक लिमिटेड पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस बैंक ने केवाईसी पर जारी दिशानिर्देशों का सही से अनुपालन नहीं किया। वहीं तमिलनाडु में स्थित द पल्लिकाेंडा को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
आरबीआई को मार्च 2025 में किए गए एक निरीक्षण के दौरान दिशानिर्देशों के अनुपालन में खामियों का पता चला था। जिसके बाद दोनों बैंकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नोटिस पर मिले जवाब और व्यक्तिगत सुनवाई के दौरान दी गई प्रस्तुतियों के आधार पर सभी आरोप सही पाए गए। इसके बाद सेंट्रल बैंक ने इन पर पेनल्टी लगाने का फैसला लिया। हालांकि इस एक्शन का असर ग्राहकों और बैंकों के बीच हो रहे ट्रांजैक्शन या एग्रीमेंट पर नहीं पड़ेगा।
बैंकों ने तोड़े ये नियम
- द पल्लीकोंडा को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड ने अपने मेंबर्स को शेयर कैपिटल रिफंड करने दिया, जबकि उसका CRAR रेगुलेटरी न्यूनतम से कम था। शेयर लिंकिंग टू बौरोइंग नॉर्म्स का पालन किए बिना कुछ लोन मंजूर किए। कुछ नाममात्र मेंबर्स के रेगुलेटरी लिमिट से ज्यादा लोन की मंजूरी भी थी।
- वलचंदनगर सहकारी बैंक लिमिटेड खातों के रिस्क कैटिगरी को समय-समय रिव्यू करने के लिए सिस्टम नहीं बन पाया, ऐसा 6 महीने में कम से कम एक बार होना चाहिए था।
इन कंपनियों ने CoR सरेंडर किया, 36 का लाइसेंस रद्द
आरबीआई पश्चिम बंगाल में स्थित 36 नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस रद्द करने का फैसला लिया है। इस सूची में आदर्श कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड, पूर्वांचल लीजिंग लिमिटेड, बाहुबली लीजिंग प्राइवेट लिमिटेड, सरिता कंप्यूटर प्राइवेट लिमिटेड, विनटेक टेलीकॉम प्राइवेट लिमिटेड इत्यादि शामिल हैं। इसके अलावा 9 एनबीएफसी ने खुद अपना सीईओ आरबीआई को अलग-अलग वजह से सरेंडर कर दिया है। इस लिस्ट में महाराष्ट्र की पांच गुजरात की दो और कोलकाता की तीन कंपनियां शामिल हैं।

