RBI Action: आरबीआई ने बैंक ऑफ बड़ौदा पर की बड़ी कार्रवाई, लाखों ग्राहकों पर पड़ेगा असर, पढ़ें पूरी खबर

rbi action

RBI Action on BOB: बैंक ऑफ़ बड़ौदा (Bank Of Baroda) भारत का दूसरा सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक है। लाखों ग्राहक इस बैंक से जुड़े हैं। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने बीओबी पर बड़ी कार्रवाई की है। 10 अक्टूबर मंगलवार को निर्देश जारी करते हुए बैंक के “बॉब वर्ल्ड” मोबाइल एप्लीकेशन को तत्काल प्रभाव निलंबित कर दिया है। यानि इस ऐप पर अब नए ग्राहकों को जोड़ने की अनुमति नहीं होगी। कार्रवाई यह आरबीआई ने बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 की धारा 35 (ए)  के तहत की है।

नए ग्राहकों की भागीदारी आरबीआई के संतुष्टि के अधीन

दरअसल, बैंक के इस मोबाइल एप्लीकेशन (BOB World) पर ग्राहकों को शामिल करने के तरीके में देखी गई कुछ सामग्री पर्यवेक्षी चिताओं को लेकर आरबीआई ने यह कदम उठाया है। ऐप पर बैंक के ग्राहकों की आगे की भागीदारी आरबीआई के संतुष्टि अनुसार देखी गई कमियों के सुधार और बैंक द्वारा संबंधित प्रक्रियाओं को मजबूत करने के अधीन होगी।

ग्राहकों को न हो परेशानी, आरबीआई ने दिया निर्देश

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने निर्देश किया है कि यह बैंक ऑफ बड़ौदा को सुनिश्चित करना होगा कि ऐप पर पहले से जुड़े ग्राहकों को इस कार्रवाई से कोई समस्या या व्यवधान न हो।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews